Advertisement
Home Medical News आयुष्मान अस्पतालों के ICU की होगी सख्त जांच, 30 नवंबर तक रिपोर्ट...

आयुष्मान अस्पतालों के ICU की होगी सख्त जांच, 30 नवंबर तक रिपोर्ट तलब

0
35

साचीज ने जारी की चेकलिस्ट
​

लखनऊ। प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना से जुड़े निजी अस्पतालों की सेवाओं को और अधिक सुरक्षित व पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) ने सूचीबद्ध निजी अस्पतालों के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) की विशेष जांच शुरू कराई है। इसके लिए ऑडिट एजेंसियों को विस्तृत चेकलिस्ट सौंप दी गई है और 30 नवंबर तक रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

​2026 की नई गाइडलाइन के मानकों पर होगी परख
​साचीज की सीईओ अर्चना वर्मा के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह विशेष ऑडिट कराया जा रहा है। इस समीक्षा का आधार केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) की ओर से जारी वर्ष 2026 की नई गाइडलाइन को बनाया गया है। इसमें आईसीयू के बुनियादी ढांचे, मेडिकल उपकरणों, मानव संसाधन, क्लीनिकल सेवाओं, नर्सिंग देखभाल और संक्रमण नियंत्रण के न्यूनतम मानक तय किए गए हैं। ऑडिट के जरिए अस्पतालों की जमीनी हकीकत और निर्धारित मानकों के बीच के अंतर को परखा जाएगा।

्
​बीमारी की गंभीरता के हिसाब से तय होंगे तीन स्तर
​नई केंद्रीय गाइडलाइन में मरीजों की स्थिति और चिकित्सा सहायता की जरूरत के आधार पर आईसीयू को तीन श्रेणियों में बांटा गया है:
​लेवल-1 आईसीयू: एक अंग के प्रभावित होने पर शुरुआती इलाज, स्थिरीकरण और सामान्य निगरानी के लिए।
​लेवल-2 आईसीयू: दो या अधिक अंगों के प्रभावित होने या किसी एक अंग को उन्नत सहायता देने की स्थिति में सक्रिय चिकित्सा सहायता और सतत निगरानी के लिए।
​लेवल-3 आईसीयू: मल्टी-ऑर्गन फेल्योर जैसे सबसे गंभीर मामलों में अत्याधुनिक मॉनिटरिंग उपकरणों, विशेषज्ञ डॉक्टरों और उन्नत चिकित्सा व्यवस्थाओं के साथ उपचार के लिए।
​वेंटिलेटर, डॉक्टर और ब्लड बैंक तक हर पहलू की पड़ताल
​ऑडिट एजेंसियां चेकलिस्ट के मुताबिक आईसीयू की वास्तविक क्षमता जांचेंगी। इसमें बेड के बीच तय स्थान, वेंटिलेटर, मल्टीपैरामीटर मॉनिटर, ऑक्सीजन सप्लाई और सक्शन व्यवस्था की स्थिति देखी जाएगी। साथ ही योग्य डॉक्टरों, मरीज-नर्स अनुपात के अनुसार प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और 24 घंटे सेवाओं की उपलब्धता की भी जांच होगी। इसके अलावा लैब, ब्लड बैंक, एंबुलेंस और संक्रमण नियंत्रण व्यवस्थाओं का भी आकलन किया जाएगा।

​फर्जी क्लेम और अनावश्यक भर्ती पर कसेगा शिकंजा
​इस विशेष ऑडिट से आयुष्मान योजना में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है। इससे अनावश्यक आईसीयू भर्ती और अनुचित क्लेम बुकिंग जैसी संभावित गड़बड़ियों को पकड़ने में मदद मिलेगी। जिन अस्पतालों में दावे के अनुरूप उपकरण या स्टाफ नहीं मिलेंगे, उनकी कमियां सामने आएंगी और वास्तविक जरूरतमंद मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articlePGI : नवजात शिशुओं को संक्रमण से बचाने, स्तनपान के महत्व, टीकाकरण के लिए किया जागरूक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here