सनातन संस्कारों के साथ स्वास्थ्य, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

0
32

अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष पर संगोष्ठी का आयोजन

लखनऊ। श्रद्धेय अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को एस.के.डी. अकादमी, वृन्दावन कॉलोनी, लखनऊ में सांस्कृतिक गौरव संस्थान द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांस्कृतिक गौरव संस्थान, अवध प्रान्त के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी-3 प्रमेंद्र शुक्ला जी उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलन में स्वांत रंजन, डॉ. सूर्यकान्त , प्रमेंद्र शुक्ल एवं संस्थान के प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार मिश्र (बाबू मिश्रा) ने सहभागिता की।
मुख्य अतिथि स्वांत रंजन ने कहा कि हिन्दू समाज के जागरण और विभिन्न आंदोलनों में श्रद्धेय अशोक सिंघल जी का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने साधु-संतों को एकजुट करने तथा समाज को संगठित करने में अहम भूमिका निभाई। राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के लिए उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बच्चों को आवाहन करते हुए कहा , श्रद्धेय अशोक सिंघल से प्रेरणा लेकर अपनेआप को राष्ट्र को समर्पित करें।

डॉ. सूर्यकान्त ने कहा कि अन्नप्राशन संस्कार केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि शिशु के जीवन की नई शुरुआत है। सनातन संस्कृति में स्वच्छता और हाथों की स्वच्छता (Hand Hygiene) को विशेष महत्व दिया गया है, जो आज भी संक्रमण से बचाव के लिए उपयोगी है। उन्होंने कहा – सनातन परंपरा में संस्कार भी है और स्वास्थ्य का विज्ञान भी।

डॉ. सूर्यकान्त ने आह्वान किया कि बच्चों के जन्मदिन की सुबह माथे पर तिलक अवश्य लगाएं। मोमबत्ती बुझाने की परंपरा के स्थान पर भारतीय संस्कार अपनाएं, गुड़ से बने गुलगुले-पूए बनाकर खिलाएं। 10 वर्ष तक के बच्चों के जन्मदिन पर उनके हाथों से कम से कम 10 पौधे अवश्य लगवाएं, ताकि उनमें प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी विकसित हो। साथ ही जन्मदिन पर जरूरतमंदों की सेवा करने की परंपरा विकसित करें। उन्होंने कहा – जन्मदिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि संस्कार, सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का अवसर बने।

कार्यक्रम में हरि शरण मिश्रा सहित मुख्य रूपसे सांस्कृतिक गौरव संस्थान के उपाध्यक्ष श्री हरि शरण मिश्रा ,कार्यकारिणी सदस्य सुनील कपूर, संजीव त्रिवेदी, खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार, एवं रुद्र प्रताप यादव सरोजिनी नगर,
स्कूल के प्रबंधक प्रिंसिपल अध्यापको ने बढ़ चढ कर भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कार्यकारिणी द्वारा जिला प्रमुख संतोष सिंह तिलन, प्रभारी सूर्यभान विश्वकर्मा, कमल कुमार मिश्रा प्रभारी बाराबंकी, एडवोकेट अनिल चौबे,सुभाष सिंह, श्रीमती शशि मिश्रा प्रोफेसर लखनऊ विश्वविद्यालय, देवेश शुक्ला (एलडीए),रविंद्र कुमार दीक्षित मनीष शुक्ला (लोग निर्माण विभाग) संतोष सिंह (लोनहा)कृष्ण पाल प्रजापति, सुरेश प्रधान,राम विष्णु शर्मा,मनोज कुमार (माल क्षेत्र ),जेपी सिंह (गहरु )मोनू विश्वकर्मा (लोनहा) सियाराम (माल क्षेत्र)विभिन्न लोगों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया.

Previous articleKGMU: आरोप – प्रिंसिपल के इस्तीफे का दावा निकला झूठा’, भड़के नर्सिंग स्टूडेंट्स ने फिर शुरू किया धरना ​
Next articleयुवाओं के हार्ट पर भारी पड़ रही लाइफस्टाइल , धमनियों में मिल रहे ब्लॉकेज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here