PGI के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में अब हर सोमवार और बुधवार मिलेगी ENT ओपीडी की सुविधा

0
158

:

​लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS) के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ईएनटी (कान, नाक और गला) विभाग की नियमित ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। यह ओपीडी अब प्रत्येक सोमवार और बुधवार को संचालित की जाएगी।

​संस्थान के कान, नाक एवं गला (Otorhinolaryngology) विभाग में डॉ. मोहम्मद आकिब ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं, जिससे अब आपातकालीन और ट्रॉमा से जुड़ी ईएनटी समस्याओं का त्वरित इलाज संभव हो सकेगा।
​इन गंभीर बीमारियों और ट्रॉमा केसों का मिलेगा इलाज
​एपेक्स ट्रॉमा सेंटर की इस नई ओपीडी में मरीजों को निम्नलिखित जटिल एवं आपातकालीन समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा:
​सामान्य व जटिल रोग: कान, नाक एवं गले से जुड़ी सभी प्रकार की सामान्य और गंभीर बीमारियों का इलाज।
​हादसे के बाद बहरापन (Trauma-induced Hearing Loss): सड़क दुर्घटना या अन्य चोटों के कारण श्रवण क्षमता में आई कमी का निदान।
​चेहरे की नस का पक्षाघात (Facial Nerve Palsy): ट्रॉमा के कारण चेहरे की नसों में आए पैरालिसिस का विशेषज्ञ उपचार।
​सीएसएफ लीक (CSF Leak): नाक या कान से मस्तिष्कमेरु द्रव्य (CSF) के रिसाव की गंभीर समस्या का इलाज।

Previous articleSGPGI: पांच साल के बच्चे के हार्ट तक जा रही मुख्य नस से निकाला ट्यूमर, बची जान
Next article12 अगस्त को साल का दूसरा व अंतिम खग्रास सूर्य ग्रहण: भारत में नहीं दिखेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here