PGI : चिल्ड्रन्स हार्ट हेल्थकेयर में लगे हाईटेक जीवन रक्षक उपकरण

0
33

लखनऊ।संजय गांधी पीजीआई में एच सी एल फाउंडेशन द्वारा सलोनी हार्ट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन चिल्ड्रन्स हार्ट हेल्थकेयर को दान किए गए उन्नत चिकित्सा उपकरणों का उद्घाटन किया गया। यह सहयोग जन्मजात हृदय रोग, जिसे आमतौर पर “दिल में छेद” के नाम से जाना जाता है, से पीड़ित बच्चों के लिए गहन देखभाल को मजबूत करता है और उत्तर प्रदेश में बच्चों के हृदय संबंधी रोगों के उपचार में मौजूद प्रमुख कमियों को दूर करता है।

एचसीएल फाउंडेशन ने सलोनी हार्ट सेंटर के पहले चरण में स्थित 6 बेड वाले आईसीयू के एक हिस्से को अत्याधुनिक आईसीयू उपकरणों से सुसज्जित करने के लिए 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। इनमें सटीक रैस्पिरेटरी सपोर्ट के लिए एसएलई 6000 पीडियाट्रिक नियोनेटल वेंटिलेटर, तापमान नियंत्रण के लिए रेससिटेशन ट्रॉली के साथ पांडा रेससव्यू वार्मर और जन्मजात हृदय रोग (सीएचडी) से पीड़ित शिशुओं में पीलिया के उपचार के लिए जीई बिलिसॉफ्ट फाइबर ऑप्टिक फोटोथेरेपी सिस्टम शामिल हैं। पूरी तरह से कार्यात्मक इस सुविधा में प्रतिवर्ष 300 जीवन रक्षक सीएचडी सर्जरी की जाती है, फलतः ऑपरेशन के बाद की देखभाल और जीवित रहने की दर में सुधार हुआ है।

कार्यक्रम में आगामी सलोनी हार्ट सेंटर के निर्माण स्थल का दौरा और रिबन काटने का समारोह शामिल था, जिसका समापन डॉ. हरगोविंद खुराना सभागार में “हार्टबीट हीरोज को सम्मानित करना” सत्र के साथ हुआ। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी,एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. राधा के. धीमन, एसजीपीजीआई के सीवीटीएस विभाग के प्रमुख प्रो. एस.के. अग्रवाल, सलोनी हार्ट फाउंडेशन, यूएसए के कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु सेठ, सलोनी हार्ट फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती मृणालिनी सेठ आदि मौजूद थे। उन्होंने एसजीपीजीआईएमएस लखनऊ के सहयोग से निर्मित 200 बिस्तरों वाले सलोनी हार्ट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन चिल्ड्रन्स हार्ट हेल्थकेयर (एसएचसी) की आधारशिला भी रखी। 200 बिस्तरों के पूरा होने पर, एसएचसी प्रतिवर्ष 5,000 सीएचडी सर्जरी करेगा, 1,400 प्रोफेशनल एसको प्रशिक्षण देगा और अनुसंधान कार्य करेगा। “हार्टबीट्स हीरोज को सम्मानित करने” के अवसर पर, अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने सलोनी हार्ट सेंटर के निर्माण में तेजी लाने के लिए 2026-27 के बजट में 100 करोड़ रुपये स्वीकृत करके उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रहे महत्वपूर्ण सहयोग की घोषणा की।

मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी ने प्रदेश के बच्चों के प्रति योगी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। एचसीएल फाउंडेशन की निदेशक डॉ. निधि पुंधीर ने सतत सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा क्षमता निर्माण पर जोर देते हुए कहा, “उन्नत आईसीयू सुविधाओं को सक्षम बनाकर, हम जन्मजात हृदय रोग (सीएचडी) से पीड़ित बच्चों के लिए शीघ्र उपचार और बेहतर परिणामों को सुनिश्चित करते हैं।”

Previous articleKGMU: इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हो सकती है पेट की टीबी
Next articleज्यादा पत्ता गोभी का सेवन थायराइड मरीजों में कर सकती है यह दिक्कत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here