Advertisement
Home अभी-अभी वैश्य व्यापारी महासभा ने प्रमुख सचिव राज्य कर कामिनी से भेंट कर...

वैश्य व्यापारी महासभा ने प्रमुख सचिव राज्य कर कामिनी से भेंट कर सौंपा ज्ञापन

0
297

लखनऊ। उत्तर प्रदेश वैश्य-व्यापारी महासभा का एक प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव राज्य कर कामिनी एवं आयुक्त राज्य कर नितिन बंसल के राज्य कर प्रशिक्षण संस्थान, विभूति खण्ड गोमती नगर लखनऊ में मुलाकात की, यहां पर वैश्य व्यापारी महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने अपना सात सूत्रीय मांग-पत्र ज्ञापन सौंपा। महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने कहा है कि उन्हें जल्द ही समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया है।

प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिए गए ज्ञापन पर सातों बिन्दुओं पर बिन्दुवार विस्तृत रूप से चर्चा हुई । जिम्मेदार अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान हेतु आश्वासन दिया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से कोरोना-2019 काल वर्ष 2020, 2021, 2022, 2023 में सभी प्रतिष्ठान संस्थान बन्द रहे इस अवधि का प्रकरण विभाग में लम्बित है, उक्त अवधि का राज्य कर पूर्णतया कर-मुक्त घोषित किया जाये।

प्रतिनिधि मण्डल और प्रमुख सचिव राज्य कर कामिनी एवं आयुक्त राज्य कर नितिन बंसल के साथ वार्ता सार्थक रही और शीघ्र समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से सत्य प्रकाश गुलहरे, प्रदेश अध्यक्ष, राजेश चन्द्र अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक अग्रवाल पार्थ क्षेत्रीय अध्यक्ष, अनुज रस्तोगी महामंत्री युवा उ0प्र0, ममता गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष महिला, दीपक साहू प्रदेश मंत्री युवा उ0प्र0, अर्चिन अरोड़ा आदि लोग उपस्थित रहे।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleKgmu : क्वीन मेरी – पेनलेश डिलीवरी और बच्चे के जन्म के दौरान एविडेंस-बेस्ड पर किया अपडेट
Next articleजंतर-मंतर पर देश भर की नर्सों ने एक जुट होकर भरी हुंकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here