Advertisement
Home Medical News महिलाओं में ही नहीं पुरुषों में भी इस कारण बढ़ रहा बांझपन

महिलाओं में ही नहीं पुरुषों में भी इस कारण बढ़ रहा बांझपन

0
479

इंटरनेशनल होप सीएमई

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। बांझपन अब केवल महिलाओं की समस्या नहीं है। देश में हर छह में से एक दंपति निःसंतानता से जूझ रहा है और लगभग आधे मामलों में पुरुष कारक जिम्मेदार हैं। फिर भी पुरुष जाँच कराने से हिचकते हैं और समस्या पर्दे के पीछे छिपी रह जाती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह बात वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. गीता खन्ना ने होटल क्लार्क अवध में अजंता होप सोसायटी ऑफ ह्यूमन रीप्रोडक्शन एंड रिसर्च, इंडियन फर्टिलिटी सोसायटी (आईएफएस) की ओर से इंटरनेशनल होप सीएमई में कही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रक्षामंत्री के प्रतिनिधि रिटायर आईएएस दिवाकर त्रिपाठी, आईएफएस के अध्यक्ष कर्नल डॉ. पंकज तलवार रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

होप सीएमई 2025 का विषय बदलता परिदृश्य: बांझपन के उपचार 2025 की नई प्रवृत्तियां की मेजबानी डॉ. गीता खन्ना ने की।
उन्होंने कहा कि जीवनशैली संबंधी विकारों, मोटापा, धूम्रपान, शराब, तनाव, देर से विवाह तथा चिकित्सीय कारणों जैसे पीसीओएस, फाइब्रॉाइड, एंडोमीट्रियोसिस, बंद ट्यूब और घटती शुक्राणु गुणवत्ता को मुख्य योगदानकर्ता बताया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि लखनऊ में अचानक आईवीएफ केंद्रों की संख्या 60 -65 तक पहुँच जाना बांझपन की बढ़ती महामारी को दर्शाता है, और शहर अब आईवीएफ हब के रूप में उभर रहा है। डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि जागरूकता की कमी की वजह से महिलाओं पर अनुचित दोषारोपण होता है। उन्होंने बताया कि करीब 78 फीसदी दंपति मानसिक तनाव से गुजरते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

चौंकाने वाली बात है कि 60 फीसदी महिलाएं पहले झांड़ फूंक, ओझा तांत्रिक के पास जाती हैं। इससे भी समस्या अधिक बढ़ जाती है। ऐसे मामलों में बाद में आईवीएफ कराने में भी समस्या पैदा हो सकती है।
सीएमई में भारत और विदेश से आए आईवीएफ विशेषज्ञों में डॉ. सोनिया मलिक ने कहा कि आईवीएफ की तकनीक तेजी से बदल रही है। फिर भी समय पर विशेषज्ञ डाक्टरों से परामर्श लेना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. केडी नायर, डॉ. पूनम नायर, डॉ. कुलदीप जैन, यूएई से डॉ. यूसुफ अल्हाऊ आदि रहे।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleपूर्ण चन्द्रग्रहण आज
Next articlekgmu: एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के बनाए उपकरण को मिला पेटेंट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here