Advertisement
Home Medical News राजधानी में कोरोना के चार नये मरीज , एक्टिव 21

राजधानी में कोरोना के चार नये मरीज , एक्टिव 21

0
652

लखनऊ । राजधानी में रविवार को कोरोना की चार नये मरीजों में पुष्टि की गयी, इनमें दो मरीज किंग जार्ज चिकित्सालय (केजीएमयू) में भर्ती हैं। डाक्टरों ने लक्षण प्रतीत होने पर जांच करायी, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। वहीं, दो अन्य मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

्

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनबी सिंह ने बताया कि केजीएमयू के मानिसक रोग विभाग में एक महिला 15 दिन से भर्ती है। डाक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। महिला मरीज में लक्षण आने पर डाक्टरों ने नमूना लेकर जांच के लिए भेजा था, जहां से कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दूसरा मरीज केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग में भर्ती हैं। उसकी भी जांच में कोरोना निकला है।

डाक्टरों का कहना है कि दोनों मरीजों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं। इसके अलावा एक मरीज चिनहट के मटियारी और दूसरा मरीज अलीगंज क्षेत्र में मिला है। इस सीजन में कोरोना की 33 मरीजों में पुष्टि हो चुकी है, 21 केस सक्रीय हैं।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleऑब्स्टेट्रिकल क्रिटिकल केयर का प्रशिक्षण आवश्यक: डा. रेखा सचान
Next articleयोग को जीवन-शैली में शामिल कर रहे है लोग : सर्वे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here