Advertisement
Home Medical News योग को जीवन-शैली में शामिल कर रहे है लोग : सर्वे

योग को जीवन-शैली में शामिल कर रहे है लोग : सर्वे

0
441

न्यूज । सयुक्त राष्ट्र (संरा) द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने के एक दशक बाद 41 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं ने योग को अपनी जीवनशैली में कुछ हद तक शामिल किया है। आयुष मंत्रालय की एक सर्वेक्षण रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आयी है।
सर्वेक्षण में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों सहित 34 राज्यों आैर केंद्र शासित प्रदेशों के 30,084 परिवारों को शामिल किया गया।
सर्वेक्षण में पाया गया कि 24.6 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने योग के कारण बेहतर फिटनेस की बात कही, 16.9 प्रतिशत ने तनाव में कमी जबकि लगभग एक-चौथाई उत्तरदाताओं ने स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान प्राप्त करने का दावा किया।

‘इंपैक्ट असेसमेंट ऑफ ए डेकेड ऑफ इंटरनेशनल डे ऑफ योगा: सर्वे फाइंडिंग” शीर्षक वाले इस सर्वेक्षण में सामने आया कि 11.2 प्रतिशत लोग नियमित रूप से योग करते हैं, 13.4 प्रतिशत कभी-कभार आैर 75.5 प्रतिशत लोग योग नहीं करते हैं।
सर्वे के मुताबिक नियमित रूप से योग करने वाले इन 11.2 प्रतिशत लोगों को योग कक्षाओं में जाने आैर नियमित रूप से सत्र में भाग लेने वाले लोगों के रूप में देखा गया है।

उन्होंने बताया, ”जब हम कहते हैं कि 41 प्रतिशत से अधिक लोगों ने योग को अपनी जीवनशैली में शामिल कर लिया, तो इसका मतलब है कि वे मन को शांत करने के लिए भक्ति योग (प्रार्थना) या ध्यान व आत्म-अभ्यास जैसे विभिन्न रूपों में योग का अभ्यास करते हैं।
सीसीआरवाईएन आैर सर्वेक्षण नाम की कंपनी ने शनिवार को निष्कर्ष जारी किए।
सर्वेक्षण के आंकड़ों से पता चला कि शहरी क्षेत्रों में 12.6 प्रतिशत उत्तरदाता नियमित रूप से योग करते हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह आंकड़ा 10.4 प्रतिशत है।
वहीं 11.6 प्रतिशत पुरुष आैर 10.7 प्रतिशत महिलाएं नियमित रूप से योग करती हैं।

सर्वेक्षण के मुताबिक, योग के बारे में जागरूकता 18 से 24 आयु वर्ग में सबसे अधिक पाई गई। हालांकि, जब योग करने की बात आती है, तो 65 वर्ष आैर उससे अधिक आयु के लोगों की हिस्सेदारी सबसे अधिक 17 प्रतिशत रही।

इसके अलावा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग आैर पेट में गैस से संबंधी समस्याओं जैसी विभिन्न स्वास्थ्य स्थितियों से पीड़ित 36.2 प्रतिशत लोग योग का अभ्यास करते हैं।
सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि 39.3 प्रतिशत उत्तरदाताओं को सामान्य योग की जानकारी है आैर पिछले दशक में एक तिहाई उत्तरदाताओं (33.4 प्रतिशत) ने कम से कम एक सामुदायिक अंतरराष्ट्रीय योग कार्यक्रम में भाग लिया है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleराजधानी में कोरोना के चार नये मरीज , एक्टिव 21
Next articleलोहिया संस्थान:CMS बने डा. विक्रम सिंह,MS बने डा.अरविंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here