नर्स मेंटर की सेवा खत्म होने के मसले पर कर्मचारी डिप्टी सीएम से मिलने पहुंचे
लखनऊ। नर्स मेंटर के पद पर कार्यरत 33 महिला कर्मचारियों को 31 मार्च को नौकरी से हटा दिया गया। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने डिप्टी सीएम से मुलाकात की। इस दौरान नर्स मेंटर का समायोजन अन्य कार्यक्रम से कराए जाने की मांग की।
Your message has been sent
Your message has been sent
Your message has been sent
प्रतिनिधि मंडल संघ के महामंत्री योगेश उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदेश सचिव प्रवीण यादव, जिला अध्यक्ष लखनऊ डॉ. अभयानंद, जिला महामंत्री संजय वर्मा तथा विभिन्न जनपदों से नर्स मेंटर मौजूद रही।
योगेश उपाध्याय ने कहा कि नेशनल हेल्थ मिशन के बहुत से कार्यक्रम प्रदेश में संचालित हो रहे हैं। आउटसोर्सिंग व संविदा कर्मचारी पूरी मेहनत और लगन से काम कर रहे हैं। इसके बाद भी कर्मचारियों का शोषण हो रहा है।
सेवा समाप्त की जा रही है। बहुत से कर्मचारियों को बिना वजह नौकरी से हटाया जा रहा है। जो कि अनुचित है। नर्स मेंटर लंबे समय से सेवाएं दे रही थी। ऐसे में इनके अनुभव का फायदा दूसरे योजनाओं में भी लिया जा सकता है।














