Advertisement
Home Uttar Pradesh तीसरी बार फिर मोदी सरकार, जीतेंगे सभी 80 सीटेंः ब्रजेश पाठक

तीसरी बार फिर मोदी सरकार, जीतेंगे सभी 80 सीटेंः ब्रजेश पाठक

0
637

 

संगठनात्मक बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

गांव चलो अभियान, बूथ समिति-पन्ना प्रमुख बैठक में किया प्रतिभाग

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। देश में तीसरी बार फिर मोदी सरकार बनेगी। यूपी की सभी 80 सीटें हम जीतेंगे। वर्ष 2014 से देश में लगातार विकास की बयार बह रही है। भाजपा शासन में आमजन खुशहाली का जीवन व्यतीत कर रहा है। यह कहना है उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का। वे बाराबंकी में आयोजित संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सफदरगंज के गांव बघौरा में आयोजित गांव चलो अभियान कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज भारत माता की पताका पूरे विश्व में शान से लहरा रही है। साल 2014 से पहले देश की क्या स्थिति थी, किसी से छिपी नहीं है। आज देश में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। तीसरी बार भी देश में मोदी सरकार बनने जा रही है। हम प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित गरीब कल्याण योजनाओं से आमजन लाभांवित हुए हैं। बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तरीय कमेटियों के पदाधिकारियों से भी भेंट की। इस दौरान उन्होंने वोटर लिस्ट को भी देखते हुए कार्यकर्ताओं से जरूरी जानकारियां लीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

*योजनाओं की दी जानकारी, पत्रक वितरित किए*
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रभावी मतदाता बैठक में वोटरों से मुलाकात की और उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आमजन के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का कार्य किया है। गांव चलो अभियान के तहत उप मुख्यमंत्री ने गांव में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों के पत्रकों का भी वितरण किया।

 

 

 

 

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleबार-बार डायरिया,यह हो सकता है कारण
Next articleसमय पर पहचानें लक्षण, ताकि ठीक हो सके इलाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here