गणपति महोत्सव में आस्कर योग केन्द्र ने किया बुजुर्गों का सम्मान

0
1272

लखनऊ। शिवाजी मार्ग स्थित ऑस्कर योग सांई कृपा सेवा संस्थान के तत्वाधान में श्री श्री गणेश उत्सव पूजा महोत्सव में शाम को वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इससे पहले गणपति महाराज का रविवार की सुबह महोत्सव में प्रतिदिन की तरह गणपति बप्पा का मंत्र उच्चारण के साथ श्रृंगार किया गया।

महाकालेश्वर मंदिर से आए हुए पुजारियों ने आरती की गयी। इसके बाद सहस अर्चन दूध ,दही, देसी घी, गाय का दूध ,बतासे रोली चंदन आदि सेंटर से किया गया। पूजा को स्वेता शुभम पवार कमोदनी तिवारी आदि ने सम्पन्न कराया । इसके बाद मुम्बई की सिध्दविनायक महा आरती का आयोजन हुआ।
महा आरती में मोनिका, सुमन, विनायक ,मनोज , आर्यन अग्रवाल ,पूनम ,विशाल शर्मा, ज्योति , सहित सैकड़ो भक्तों ने भाग लिया।

भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।
महोत्सव के आयोजक गणेश शंकर पवार ने बताया कि महोत्सव में खास आकर्षण ़बरगद के पेड़ में जो विराजमान गणेश जी की प्रतिमा है। पेड़ में चार अन्य वृक्ष बरगद ,अशोक,बेल, पीपल की पंचवटी बनाई गई है।

Previous articleस्वास्थ्य विभाग की इस हरकत पर डिप्टी सीएम खफा, तीन दिन में तलब की रिपोर्ट
Next articleमुख्यमंत्री जी नर्सों की भर्ती लोकसेवा आयोग से कराए, एजेंसी से नहीं ,होगी गड़बड़ी: अशोक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here