Advertisement
Home Medical News अधिकारियों में समुचित तालमेल कार्यों के समयबद्ध सम्पादन के लिए जरूरी :...

अधिकारियों में समुचित तालमेल कार्यों के समयबद्ध सम्पादन के लिए जरूरी : राज्यपाल

0
526

राज्यपाल ने किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के नवनिर्मित ट्रांसिट नर्सेज छात्रावास का उद्घाटन किया

 

 

 

 

 

-उपमुख्यमंत्री तथा मंत्री चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थय, बृजेश पाठक
————–

 

 

लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज लखनऊ स्थित किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित ट्रांसिट नर्सेज छात्रावास का यहाँ आयोजित समारोह में बटन दबाकर उद्घाटन किया। समारोह का शुभारम्भ राज्यपाल जी ने मटकी में जलधारा प्रवाहित कर जल संरक्षण के संदेश के साथ ‘‘जल भरो‘‘ कार्यक्रम से किया। इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल जी ने कहा कि हमारा देश नर्सिंग स्टाफ का कृतज्ञ है, जो कोविड काल की चुनौतियों में निरंतर अपनी सेवाएं देकर अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहा। उन्होंने कहा कि एक समयावधि में कोविड टीकाकरण का कार्य पूरा करके हमारे देश की नर्सों ने पूरी दुनिया के सामने एक मिसाल कायम की। मेहनत से अपने कार्यों को पूरा करने वाली नर्सों को राज्यपाल जी ने विश्वविद्यालय परिसर अवासीय सुविधा हेतु ट्रांजिट नर्सेज हास्टल सुविधा प्राप्त होने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि जब आवास की सुविधा प्राप्त होती है तो परिवार को प्रसन्नता होती है और कार्य-सम्पादन सुगम हो जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बोधन के दौरान राज्यपाल ने निर्माण कार्यों में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा समय से कार्य न करने, निर्माण नियमों को अनदेखा करके कार्य करने, निर्धारित बजट के अंतर्गत कार्य पूर्ण न करके अधिक बजट की माँग करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों के बीच समुचित तालमेल और मंत्रियों द्वारा कार्यों की भौतिक जानकारी कार्यों के समयबद्ध सम्पादन के लिए जरूरी है। उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों का समय-समय पर स्थलीय सत्यापन, ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की पूर्ति का वास्तविक अवलोकन करने को भी कहा। राज्यपाल ने सरकारी और चुने गए जनप्रतिनिधियों में महिलाओं की बढ़ती संख्या का उल्लेख करते हुए उनके कार्यालयों मंे महिलाओं के उपयोगार्थ पृथक शौचालयों के निर्माण पर भी जोर दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थय मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि चिकित्सा सेवाओं में नर्सेज की सेवाएं बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। उन्होंने अपने सम्बोधन में राज्यपाल के सार्थक प्रयासों से उच्च शिक्षा संस्थानों में नैक ग्रेडिंग की तैयारियाँ, शिक्षा और शैक्षणिक परिसरों में आए गुणवत्तापूर्ण सुधारों का उल्लेख भी किया। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि राज्यपाल जी के दिशा-निर्देश से ही नर्सेज के लिए के0जी0एम0यू0 में ट्रांजिट हास्टल का निर्माण हो सका है। इसके बन जाने से नर्सेज और बेहतर तरीके से अपनी सेवाएं दे सकेंगी।
समारोह में राज्यमंत्री चिकित्सा शिक्षा मंयकेश्वर शरण सिंह ने ट्रांजिट हास्टल के निर्माण हेतु राज्यपाल जी के व्यापक दिशा-निर्देश के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों की नैक ग्रेडिंग हेतु राज्यपाल द्वारा प्रतिबद्धता से जारी प्रयासों का विशेष उल्लेख किया और कहा कि उनके प्रयासों से चिकित्सा शिक्षा संस्थानों की गुणवत्ता बेहतर हुई है।
मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा जी ने कहा कि नव निर्मित ट्रांजिट हास्टल में एक माह के अंदर नर्सों को आवासित कर दिया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में नियमों के अवलोकन पर विशेष जोर दिया। के0जी0एम0यू0 के कुलपति ले0 जन0 (डा0) बिपिन पुरी ने टंªाजिट हास्टल के निर्माण में आयी बाधाओं और शासन के सहयोग से पूर्ण हो सके निर्माण कार्य पर विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि हास्टल में 256 कमरों का निर्माण हुआ है। प्रत्येक कमरे में एक लॉबी के साथ एक बेडरूम, एक किचन तथा एक बाथरूम बनाया गया है।
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने समारोह में धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो0 विनीत शर्मा, विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, चिकित्सकगण तथा बड़ी संख्या में नर्सेज एवं चिकित्सा छात्र उपस्थित थे।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleब्लड प्रेशर को सही से नापें, कंट्रोल रखें और लंबा जीवन जिएं–सुनील यादव
Next articleबाइक चुरा रहे दो चोरों को मेडिकोज ने पकड़ा, एक भागा दूसरे को जमकर कूटा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here