Advertisement
Home Medical News मसल्स की सूजन व गांठ न करे नजर अंदाज

मसल्स की सूजन व गांठ न करे नजर अंदाज

0
752

 

 

 

लखनऊ। मांसपेशियों में आ रही सूजन या गांठ को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। यह कैंसर भी सकता है। मांसपेशियों में ज्यादातर साफ्ट टिशू सारकोमा होता है। कीमोथेरेपी, सर्जरी और रेडियोथेरेपी से इसका इलाज सम्भंव है। अगर समय पर सही इलाज न मिलने से मरीज की जान खतरे में पड़ सकती है। यह बात डॉ. समीर गुप्ता ने बुधवार को केजीएमयू जनरल सर्जरी विभाग के 111 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला में कही।

 

 

 

 

 

सर्जरी विभाग के प्रेक्षागृह मे आयोजित कार्यशाला में डा. गुप्ता ने कहा कि हालांकि शरीर में सभी गांठ कैंसर नहीं होती हैं। लगभग 60 से 70 फीसदी गांठ सामान्य होती हैं।

 

 

 

 

परन्तु गांठ को किसी भी हालत में नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। केजीएमयू गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. सुमित रूंगटा ने बताया लिवर के मरीजों को सेहत का खास खयाल रखने की जरूरत है। डॉक्टरों को भी ऐसे मरीजों का ऑपरेशन से पहले खून व अल्ट्रासाउंड समेत दूसरी जांच करानी चाहिए। क्योंकि ऐसे मरीजों में पेट में पानी भरने से संबंधित परेशानी हो सकती है। कार्यक्रम में जनरल सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अभिनव अरूण सोनकर, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. अरशद अहमद, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अवनीत गुप्ता, डॉ. जेडी रावत, डॉ. एसएन कुरील समेत अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleश्री अन्न नियमित आहार में शामिल करके स्वस्थ रहें : राज्यपाल
Next articleबच्चों में इसके लक्षण दिखें तत्काल विशेषज्ञ डाक्टर ले परामर्श

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here