Advertisement
Home Uttar Pradesh यहां पर 21 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंची काशी की देव...

यहां पर 21 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंची काशी की देव दीपावली

0
621

 

*- कई घंटों तक टॉप ट्रेंड में बना रहा हैशटैग KashiKiDevDeepawali*

*- मोदी-योगी के प्रयासों की ट्विटर पर हुई खूब सराहना*

 

 

 

 

 

 

 

*लखनऊ। देव दीपावली पर जहां एक तरफ काशी नगरी लाखों दीयों की रौशनी से जगमग हो रही थी, वहीं इसकी चर्चाएं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी खूब हुई। ट्विटर पर हैशटैग “काशी की देव दीपावली” (Kashi ki Dev Deepawali) कई घंटों तक टॉप ट्रेंड में बना रहा। इस दौरान तकरीबन 21 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स तक ये हैशटैग प्रदर्शित हुआ। वहीं करीब 30 हजार से भी ज्यादा यूजर्स ने इस हैशटैग के साथ देव दीपावली की तस्वीरें और वीडियो को शेयर किया, जबकि तकरीबन 50 हजार लोगों ने रीट्वीट, लाइक और रिप्लाई के जरिए देव दीपावली को लेकर अपनी भावनाओं का इजहार किया। इसके साथ ही यूजर्स ने वाराणसी में साल दर साल भव्य होती जा रही देव दीपावली के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रयासों की जमकर सराहना की।

 

 

 

वाराणसी में इस बार कुल 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित किये गये हैं, जिनमें से 10 लाख दीये काशी में गंगा घाटों पर जलाये गये।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleडिप्टी सीएम से मिलकर बीसीजी टेक्नीशियनों ने मांगी रिक्त पद भरने की मांग
Next articleबिना Neet आयुष पाठ्यक्रम में प्रवेश पर CBI जांच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here