Kgmu VC Dr. Vipin puri ने सर्जरी कर दी तकनीक की जानकारी

0
772

 

 

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने बुधवार को पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने आपरेशन थियेटर का जायजा लेने के साथ ही उन्होंने खुद हॉर्निया पीड़ित बच्चे का सर्जरी भी की। सर्जरी के बाद बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डॉक्टरों देखरेख में बच्चे का इलाज किया जा रहा है।

 

 

 

 

बुधवार को कुलपति डॉ. बिपिन पुरी सुबह पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग का निरीक्षण किया। यहां पर जब वह आपरेशन थियेटर की व्यवस्था की जानकारी लेने पहुंचे तो यहां डेढ़ माह के बच्चे के सर्जरी की तैयारी चल रही थी। विभाग प्रमुख डा. जेडी रावत ने बताया कि बच्चे हार्निया पीड़ित था।

उन्होंने बताया कि डॉ. बिपिन पुरी उच्चस्तरीय एक कुशल पीडियाट्रिक सर्जन हैं। इस क्षेत्र में उनके पास 30 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यह बच्चा हर्निया से पीड़ित था। कुलपति ने खुद सर्जरी किया।

 

 

 

 

इसके बाद हर्नियोटॉमी तकनीक की रेजिडेंट डॉक्टरों को जानकारी दी। कुलपति डा. विपिन पुरी ने रेजीडेंट व जूनियर डॉक्टरों को लैप्रोस्कोपिक एपेंडेक्टॉमी से चिकित्सा प्राप्त रोगी की उचित देखभाल की गहन बारीकियां भी बतायी। कुलपति ने आश्वासन दिया कि सर्जरी व पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में संसाधनों में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने नए उपकरण देने का आश्वासन दिया।

Previous articleKGMU : मेडिकोज करेंगे डांस, डांडिया, डाक्टर्स करेंगे कवि सम्मेलन
Next article डिग्री देखकर ही जाएं इलाज कराने : डा. मदान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here