रा.महिला आयोग की अध्यक्ष ने परखी लोहिया संस्थान की व्यवस्था

0
810

 

 

 

 

 

लखनऊ। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम बृहस्पतिवार को डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के मातृ शिशु एवं रेफरल हॉस्पिटल की ओपीडी में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने पहुंची। ओपीडी में गर्भवती महिलाओं से बातचीत की। साफ- सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। भर्ती मरीजों से जानकारी हासिल की।

 

 

 

 

 

निरीक्षण में विमला बाथम ने फार्मेसी में मिलने वाली दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी के बाद वार्डो के बाद किचन, स्नानगृह व शौचालय की सफाई व्यवस्था को भी देखा। व्यवस्थाओं से वह संतुष्ट नजर आयी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गायनी, ओपीडी, एसएनसीयू वार्ड, लेबर रूम, ओटी, आईसीयू ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग में डाक्टरों व स्टाफ से बातचीत की। निरीक्षण के वक्त अस्पताल में 79 महिला मरीज, 26 गर्भवती महिलायें और 44 शिशु भर्ती मौजूद थे। परिजनों ने बताया कि डॉक्टर मरीज को समय-समय पर देखते हैं। अस्पताल की दवाएं ही लिख रहे हैं। समय पर भोजन व नाश्ता भी मुहैया कराया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम व सदस्य सुनीता बंसल ने लोहिया संस्थान के मुख्य परिसर में पहुंची।

 

 

 

 

 

संस्थान के सीएमएस डॉ. राजन भटनागर समेत अन्य स्टॉफ मौजूद रहा। सबसे पहले वह ओपीडी परिसर में गई। वहां पर कुर्सी पर इलाज के इंतजार में बैठे मरीज ने बताया कि लगभग एक घंटे से इलाज का इंतजार कर रही हूं। अभी तक डॉक्टर से परामर्श नहीं ले पाये है। इस पर अधिकारियों ने बताया कि मरीजों का दबाव अधिक है। इसलिए इलाज के इंतजार करना पड़ रहा है। आयोग की अध्यक्ष गेस्ट्रो सर्जरी विभाग पहुंची। महिला वार्ड में भर्ती मरीजों की सेहत का हाल लिया। बहराइच निवासी महिला मरीज संगीता से हाल पूछा। संगीता ने बताया कि पेट का ऑपरेशन बहराइच में कराया था। इसके बाद भी आयी है। इसके बाद वह दूसरे मरीजों से मुलाकात की।

Previous articlePWD मुख्यालय में मिली क्लर्क की लाश,मचा हड़कंप
Next articleKgmu: Opd में मरीजों की सुविधा के लिए एक अलग काउंटर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here