10 lakh को घर पर मिला free हेल्थ टेस्ट फायदा

0
587

 

 

 

 

*मोबाइल मेडिकल यूनिट ने सफलता पूर्वक पूरे किये 3 वर्ष

 

 

 

 

लखनऊ।  प्रदेश में 18 फरवरी 2019 को प्रारम्भ हुई नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट ने सफलता पूर्वक अपने तीन वर्ष पूरे कर लिए। एनएमएमयू अब तक लाखों लोगों तक निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचा चुकी है। बीते तीन वर्ष में शहरी तथा सुदूर इलाके में एनएमएमयू लोगों के बीच लाईफलाईन बनकर उभरी है, कोरोना काल में एनएमएमयू टीमों के द्वारा निभाये गये दयित्त्वों ने इसकी उपयोगिता को और भी बढ़ा दिया है।

 

 

 

उत्तर प्रदेश में एमएमयू का संचालन कर रही के.एच.जी हेल्थ सर्विसेज के सीईओ जितेंद्र वालिया ने बताया कि मोबाइल वैन से अब तक 74 लाख से अधिक लोगों को निशुल्क उपचार का लाभ मिलने के साथ 1094157 लोगों को निशुल्क लैब टेस्ट का भी लाभ मिला है।उत्तर प्रदेश में नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारम्भ मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा 18 फरवरी 2019 को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया था. नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) के द्वारा अपने संचालन वाले सभी 53 जिलों में ग्रामीण व दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके दरवाजे पर ही निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में कोरोना की लहर में अप्रैल के दौरान एनएमएमयू ने 53 जिलों में सीएमओ के दिशा निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व क्वारीनटीन सेंटरों में जाकर लोगों की स्क्रीनिंग/स्कैनिंग/सैंपलिंग करने के साथ ही एंटीजन किट के माध्यम से अधिक कोरोना की जांच भी की थी । इस दौरान भी एनएमएमयू टीमों ने लोगों को प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराया। कोरोना की पहली लहर में कुल 1592233 लोगों की स्क्रीनिंग/स्कैनिंग/सैंपलिंग का कार्य एनएमएमयू टीमों के द्वारा किया गया। इस दौरान कई एनएमएमयू कर्मी भी कोरोना से संक्रमित हुए पर उनके हौसले में कोई कमी नही आयी। जिलों में जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों व एनजीओ के द्वारा एनएमएमयू टीमों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। तीन वर्ष के कार्यकाल में इस चलते फिरते अस्पताल ने लोगों के बीच खासी लोगप्रियता हासिल कर ली है। ब्लॉक व कस्बों में लोगों को अब एनएमएमयू के आने का इंतजार रहता है। 18 फरवरी 2019 से दिसम्बर 2019 तक 1689053 लोगों को, जनवरी 2020 से दिसम्बर 2020 तक 2427526 लोगों को, जनवरी 2021 से दिसम्बर 2021 तक 2890583 लोगों को व जनवरी 2022 से 17 फरवरी 2022 तक 414875 लोगों को निशुल्क ओपीडी का लाभ एनएमएमयू टीमों के द्वारा पहुंचाया गया है। वही इस दौरान कुल 1094157 लोगों को निशुल्क लैब टेस्ट का लाभ भी एनएमएमयू टीमों के द्वारा दिया गया।विशेष अवसरों पर भी निभाया दयित्व लखनऊ में आयोजित हुए डिफेंस एक्सपो, युवा महोत्सव व सीएम जन स्वास्थ्य मेले व कांवड़ यात्रा में भी एनएमएमयू टीमों ने अपने दयित्तवों का निष्ठापूर्वक निर्वाहन किया। यही नही प्रदेश सरकार के संक्रामक रोगों को लेकर चलाये गये दस्तक अभियान ने भी एनएमएमयू ने लोगों को जागरूक करने के साथ ही उन्हे उपचार उपलब्ध कराने का भी कार्य किया।

Previous articleKGMU : Registrar पर वित्तीय disturbances आरोप, जांच शुरू
Next articleयूक्रेन से राजधानी पहुंचे 5 छात्र, ली राहत की सांस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here