सावधान… तेंदुआ यहां टहल रहा है…3 घायल

0
1131

जाल तोड़कर भाग निकला तेंदुआ

 

 

 

लखनऊ। कल्याणपुर क्षेत्र में स्थित अलग-अलग आवासीय कालोनियों में दिखाई दे रहे तेंदुए की मौजूदगी से लोग खौफ में हैं। शुक्रवार की रात में जानकीपुरम के पास निजी आवासीय कॉलोनियों तेंदुए को घूमते देखा गया। शनिवार की शाम को कई लोगों ने तेंदुए को टहलते हुए देखा और बचने की कोशिश भी की। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि तेंदुए ने तीन चार लोगों को घायल भी कर दिया है।वन विभाग की टीम ने शनिवार को कल्याणपुर क्षेत्र के एक खाली प्लाट में तेंदुए को पकड़ने की कोशिश किया। जाल में पकड़ा गया तेंदुआ कुछ ही देर में जाल तोड़कर भाग निकला। इसी भाग दौड़ में कई लोग घायल भी हुए हैं।
वन अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार की रात में जंगलों से भटक कर आया तेंदुआ कल्याणपुर, पहाड़पुर की सड़कों आैर कालेनियों में टहल रहा था। कुछ लोगों ने तेंदुए की वीडियो बनाकर कालोनी के लोगों को जानकारी दी । सीसीटीवी पर कालोनी में घूम रहे तेंदुए की फुटेज देखी तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डीएफओ डा रवि कुमार सिंह की अगुवाई में वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। मौके का निरीक्षण करके डीएफओ ने लिए पांच टीमें गठित करके क्षेत्र में तेंदुए की तलाश शुरू कर दी।

 

 

 

शनिवार को सुबह चार बजे कुर्सी रोड गायत्रीपुरम की शांति सक्सेना के घर तेंदुआ देखा गया। उसने छलांग लगाकर बाउंड्री के भीतर प्रवेश किया फिर बाहर निकल गया। पास के एक नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखा तो वहां के कर्मचारियों ने शांति सक्सेना को तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी दी। बाद दूसरे सीसीटीवी में वह गेट पर चढ़ता दिखा। वहां से आगे एक कैन्टीन के पास कुछ देर बैठा रहा। वही तेंदुआ बीरबल साहनी संस्थान के कर्मचारी दीपक के घर के सीसीटीवी फुटेज में भी नजर आया। इसके बाद कल्याणपुर में दो-तीन स्थानों पर तेंदुए को गलियों में घूमते देख गया। कालोनी में खुलेआम तेंदुए को देखकर लोग दहशत में आ गए। पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची, तब तक तेंदुआ कंचना बिहारी मार्ग क्षेत्र में कल्याणपुर के एक खाली प्लॉट में कूद गया। इसको पकड़ने का लगातार प्रयास जारी है। दोपहर के बाद तेंदुआ आसपास क्षेत्रों में सर्च करने के बाद भी दिखाई नहीं दे रहा था। वन विभाग के साथ पुलिस अधिकारियों टीमें क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं और लोगों को बाहर ना निकलने की हिदायत दे रही हैं।

Previous articleअब 12 से 18 वर्ष तक लगेगी वैक्सीन
Next articleLucknow : 2 में 15 कोरोना संक्रमित मिले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here