ओमीक्रान की Up में दस्तक, यहां मिलें 2केस

0
649

 

 

 

लखनऊ। कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट की उत्तर प्रदेश में भी दस्तक दे दी है। गाजियाबाद में भी एक पुरुष और महिला में ओमिक्रॉन संक्रमण मिला है। यह दोनों ही लोग 29 नवम्‍बर को महाराष्‍ट्र से लौटे थे। यहां आने के बाद 2 दिसम्‍बर को ये कोरोना संक्रमित मिले थे। दोनों की उम्र 60 वर्ष है।

जानकारी के अनुसार ये दोनों एसिम्‍प्‍टोमेटिक यानी बिना लक्षण वाले हैं। दोनों को होम आइसोलेशन रखा गया हैं। इस बीच देश में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्‍या शुक्रवार को 100 पार कर गयी है। केंद्र सरकार ने सभी नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा और सामूहिक समारोहों से बचने के साथ ही नए वर्ष के जश्न को कम तीव्रता पर रखने की सलाह दी है।
हालांकि पिछले 20 दिनों से दैनिक कोविड -19 मामले 10,000 से कम हैं, लेकिन अन्‍य देशों में भिन्‍न और बढ़ते मामलों को देखते हुए ओमिक्रॉन को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने कहा कि चूंकि ओमिक्रॉन वेरिएंट यूरोप और दुनिया के अधिकांश हिस्सों में बहुत तेजी से फैल रहा है, इसलिए गैर-जरूरी यात्रा से बचने, सामूहिक समारोहों से बचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन के अधिकांश मामलों में यही पाया गया है कि या तो उस व्‍यक्ति ने यात्रा की है या फि‍र वह यात्रा करने वाले व्‍यक्ति के सम्‍पर्क में रहा है। मात्र एक या दो ऐसे मामले हैं, जिनमें उनकी यात्रा का इतिहास नहीं पता हो सका है। इसे पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।

Previous articleकेंद्रीय राज्य मंत्री PGI में मेडटेक सीओई का करेंगे उद्घाटन
Next articleशनिवार को शहर में 13 कोरोना संक्रमित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here