लखनऊ। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी एवं कौशल विकास तथा उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर, संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में स्थापित मेडटेक सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप का उद्घाटन करेंगे।
मेडटेक – मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वास्थ्य सूचना विज्ञान में एक सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (सीओई), सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) की एक पहल है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के तहत एक स्वायत्त सोसाइटी है। लखनऊ में यह सीओई, संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग; एसोसिएशन ऑफ इंडियन मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री (एआईएमईडी); और मेडटेक जोन (एएमटीजेड) के सहयोग से एसटीपीआई और एमईआईटीवाई द्वारा स्थापित किया जा रहा है। नैसकॉम के पूर्व अध्यक्ष, संस्थापक, इंडियन एंजेल नेटवर्क पदमश्री डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने मेडटेक सीओई के मुख्य सलाहकार बनने के लिए अपनी सहमति दी है। यह एसजीपीजीआई परिसर के अन्दर रहेगा, 22 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट के साथ निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। सीओई पांच साल की अवधि में 50 स्टार्टअप का पोषण करेगा। मेडटेक सीओई भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को रोगियों को सशक्त बनाने और उन्हें स्मार्ट और किफायती हेल्थटेक समाधानों तक पहुंचने में मदद करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।












