राजधानी में कोरोना संक्रमण बढ़ा…

0
698

 

 

 

 

लखनऊ। राजधानी में बृहस्तिवार को कोरोना संक्रमित पांच लोग मिले है। लगातार इक्का- दुक्का व शून्य रिपोर्ट आने के बाद अचानक पांच लोगों में कोरोना संक्रमण मिलने पर स्वास्थ्य अधिकारियों में हड़कम्प मच गया है। कोरोना संक्रमित लगभग सभी मरीज बाहर से राजधानी आये है। वहीं कोरोना संक्रमित मरीज कोई डिस्चार्ज नहीं हुआ है। वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मरीज 18 है।

 

 

 

 

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मिलन्द वर्धन ने बताया कि पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें दो मरीज सरोजनीनगर के रहने वाले है। बीतें दिनों उत्तराखंड से लौटे थे। वहीं एक मरीज अमीनाबाद निवासी है, जो मंगलवार को चेन्नई से घर आया था। वहीं एक झारखंड से आये पुरुष में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन सभी के संपर्क में आये 111 लोगो की जांच की गई है। वहीं संक्रमितों के सैंपल जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेज दिए गए है।

Previous articleकानपुर के बाद लखनऊ में जीका वायरस इंट्री
Next articleKgmu :13वां सफल Liver transplant

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here