Kgmu: रिसर्च में डाक्टरों ने विश्व में लहराया परचम

0
1024

 

Advertisement

 

 

 

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने एक बार फिर विश्व में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया दिया है। मरीजों की चिकित्सा के साथ रिसर्च में केजीएमयू के डॉक्टर विश्वस्तरीय पहचान बनायी है।

 

 

दीपावली पर्व के बाद कैलीफोर्निया की स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय ने विश्व के टॉप शोधकर्ताओं की सूची जारी की है। इसमें 3352 शोधकर्ताओं ने भारत की रिसर्च के क्षेत्र में नयी पहचान दी है। इनमें केजीएमयू के पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों ने रिसर्च में उच्चस्तरीय प्रदर्शन किया है। रिसर्च के आधार पर इन विशेषज्ञ डॉक्टरों के नाम उच्चस्तरीय वैज्ञानिक की लिस्ट में शामिल कि या गया है।
स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के एमिनेंट प्रोफेसर डॉ. जॉन इओनिडिस के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक टीम ने रिसर्च करने वाले विशेषज्ञों के नाम का चयन किया गया है। इसमें अलग – अलग क्षेत्र के सभी रिसर्च करने वाले डाक्टर शामिल हैं। विश्वविद्यालय की तरफ से दो अलग-अलग सूची जारी की गई है। पहली प्रतिष्ठित सूची करियर लांग डेटा पर आधारित है। दूसरी सूची वर्ष 2020 में कि ये गये रिसर्च क्षेत्र में किये गये कार्य के आधार पर जारी की गई है। लिस्ट के आधार पर केजीएमयू के पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों के नाम विश्व के टॉप वैज्ञानिक रिसर्च की लिस्ट में शामिल किये गये हैं। इसमें डॉ. यूसी चतुर्वेदी रिटायर हो चुके हैं। कुलपति डॉ. बिपिन पुरी का कहना है कि यह हमारे लिए गर्व की बात है। डॉक्टरों के रिसर्च को विश्वस्तरीय मुकाम मिला है। केजीएमयू में किये जा रिसर्च विश्वस्तरीय पहचान मिल रही है। इस तरह रिसर्च के कार्य से दूसरे संस्थानों को भी प्रेरणा मिलती है।
लिस्ट में शामिल होने वाले रिसर्च करने वाले नामों में केजीएमयू न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. आरके गर्ग, पीडियाट्रिक विभाग की प्रमुख डॉ. शैली अवस्थी, माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. अमिता जैन, मानसिक रोग विभाग के डॉ. सुजीत कार, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. यूसी चतुर्वेदी शामिल हैं।

Previous articleदीपावली में खूब दौड़ी 112 की PRV
Next articleयहां महिला मरीज से इसने की छेड़छाड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here