पं. दीन दयाल उपाध्याय के उद्देश्य को गांव-गांव तक पहुंचाने की जरूरत 

0
687

कोरोना  योद्धा सम्मानित

 

 

 

 

 

लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 105 वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में कहा कि प. दीनदयाल उपाध्याय जी प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता थे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। उपमुख्यमंत्री अटल बिहारी कन्वेंशन सेंटर केजीएमयू में आयोजित समारोह में कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राष्ट्र के सजग प्रहरी व सच्चे राष्ट्र भक्त के रूप में भारतवासियों के प्रेरणास्त्रोत रहे है। नेताजी सुभाष सेवा संस्थान के मुख्य संरक्षक व केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के उद्देश्य को गांव-गांव तक पहुंचाने की जरूरत है। तभी सम्पूर्ण समाज के उत्थान के सपने को साकार किया जा सकता है। सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार पंडित दीन दयाल के सपनों को साकार करने के युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। काफी हद तक हम लोगों ने जमीनी स्तर पर कार्य भी किया है। कार्यक्रम में कोविड शहीद के परिवारीजनों को सम्मानित किया गया। कोरोना योद्धाओं को सम्मान से नवाजा गया। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, महापौर संयुक्ता भाटिया ने कोरोना के दौरान अपनी जान गंवाने वाले योद्धाओं के परिवार तथा इस लड़ाई में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया। कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने सभी को धन्यवाद दिया।

 

कोविड शहीदों के सम्मानित परिजन
कोविड शहीदों में डॉ. नीना श्रीवास्तव, डॉ. जुबैर, डॉ. अनिल चंद्रा, संजीता चरण, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. नवनीत प्रकाश आनंद, आशा धूसिया, अनूप पांडेय के परिजनों को सम्मानित किया गया।
कोरोना योद्धाओं सम्मानित
केजीएमयू के सीएमएस डॉ. एसएन शंखवार, न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ. राजेश वर्मा, रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के डॉ. आरएएस कुशवाहा, डॉ. नरेंद्र कुशवाहा, डा. शीतल वर्मा, डॉ. गणेश यादव, डॉ. पुनीत कुमार, डॉ. संजीव कुमार वर्मा, डॉ. एहसान खालिद सिद्दीकी, डॉ. सी थरुना, डॉ. शरद वर्मा, डॉ. डी हिमांशु, डॉ. धर्मेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। विशेष योगदान देने वालों में डॉ. एमएलबी भट्ट, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. एमएल भार्गव, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. नीलम भास्कर, डॉ. धर्मेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। लोकेश सिंह, ऋषिकेश पांडेय, डीके शुक्ला, रामचंद्र पटेल, फतेह बहादुर सिंह, अंबरीश कुमार, गोविंद प्रसाद रावत, डॉ. मनमोहन, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. मनोज, डॉ. जेडी रावत को सम्मानित किया गया।

Previous articleUP : कोविड वैक्सीनेशन 10 करोड़ पार …
Next articleMental illnesses increasing due to mobile, online games

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here