Advertisement
Home Religious गणेश वंदना सहित डांडिया की धूम

गणेश वंदना सहित डांडिया की धूम

0
1107

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। राजधानी में चल रहे गणेश उत्सव में जगह जगह पूजा अर्चना के साथ विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। लाटूश रोड स्थित शिवाजी मार्ग पर ऑस्कर योग साईं कृपा केंद्र सेवा संस्थान के तत्वाधान में श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव 2021में बुधवार को सुबह गणपति महाराज को मंत्रोच्चारण के बीच प्रसाद भोग लगाते हुए वंदना के साथ महा आरती का आयोजन किया गया। मौजूद सभी सैकड़ों स्थानीय भक्तों ने गणेश वंदना की। इसकेे बाद गणेश सहस्त्रनाम पाठ का आयोजन किया गया। सहस्त्रनाम पाठ के बाद अभिषेक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया। इसमें श्वेता,सुमन, शशि आदि ने भाग लिया। संयोजक गणेश शंकर पवार ने बताया कि बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से डांडिया नृत्य शामिल था। डांडिया में संगीत की धुनो पर श्वेता पवार ,शशि, रोशनी, रेनू, नम्रता, सुषमा ,तनु, शोभा, रिषिका आदि ने डांस किया। इसके अलावा गणेश उत्सव में सुमन पवार ने धुनची नृत्य किया।
कार्यक्रम सचिव सुमन पंवार ने बताया शाम को महा आरती के बाद बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया इस बार कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए भगवत गीता सुंदरकांड और तुलसी के पौधे का वितरण अलग-अलग दिनों में किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजक सुमन पवार ने बताया सिद्धिविनायक की पूजा अर्चना के साथ ही लोगों को डेंगू वायरल बुखार और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। लोग स्वस्थ रहें इसके लिए उन्हें छोटी-छोटी सावधानियां बताई जा रही है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleअमूल प्लांट पर छापा, नमूने जांच के लिए भेजे गए
Next articleCovid मेडिसिन पर Gst में छूट की अवधि 31 दिसंबर तक बढी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here