31 मई तक बढ़ा कर्फ्यू

0
899

 

 

 

लखनऊ- उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों के जीवन और जीविका को सुरक्षित रखने के लिए संकल्पित है। इसी भावना के साथ हमने कोविड की इस द्वितीय लहर में आंशिक कोरोना कर्फ्यू की नीति अपनाई है।

प्रदेशव्यापी आंशिक कोरोना कर्फ्यू के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। संक्रमण की चेन तोड़ने में इससे आशातीत सहायता मिल रही है। प्रदेशवासियों की ओर से भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।

एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। ऐसे में 31 मई की प्रातः 07 बजे तक आंशिक कोरोना कर्फ्यू को विस्तार दिए जाने का निर्णय लिया जा रहा है। वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल सम्बन्धी कार्य आदि आवश्यक अनिवार्य सेवाएं यथावत जारी रहेंगी।

Previous articlePGI : प्रो गौरव अग्रवाल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त
Next articleप्रोटोकाल के साथ अंतिम संस्कार में नहीं है कोई खतरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here