…..अभी सिर्फ यही मिलेगा एंफोटेरेसिन-बी इंजेक्शन

0
743

 

 

 

 

लखनऊ। ब्लैक फंगस के इलाज में महत्वपूर्ण एंफोटेरेसिन-बी इंजेक्शन अभी चयनित सरकारी अस्पतालों और रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। अभी यह खुले बाजार में नहीं मिल रहा है।

इंडियन रेडक्रास सोसायटी लखनऊ के सचिव अमरनाथ मिश्र का कहना हैं कि एंफोटेरेसिन के 40 इंजेक्शन भेजे गए थे। इन्हेें मौजूद वालंटियर साथी जितेंद्र सिंह चौहान, गौरव महेश्वरी समेत टीम के अन्य सदस्यों ने जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए निर्देशों के तहत उपलब्ध कराया। दिए गए निर्देशों के अनुसार ही इंजेक्शन का वितरण किया जाता है।
इसके बाद भी मरीजों के तीमारदार आकर वालंटियर से अभद्रता करने लगते हैं। उनका कहना है कि लोगों को समझना चाहिए। उपलब्धता के आधार पर ही एंफोटेरेसिन-बी इंजेक्शन मिल पाएगा। जो भी वितरण किया जाता है, उसकी पूरी सूचना मेल से आती है और दिए जाने का विवरण भेजा जाता है।

Previous articleअब गांवों और वार्डों को कीजिए कोरोना मुक्त और पाइए पुरस्कार
Next articleअब व्हाइट फंगस संक्रमण का डर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here