लखनऊ । संजय गांधी पी जी आई के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने कोरोना मरीजों के जीवन की रक्षा के लिए एम बी बी एस और आयुष डाक्टरों को इलाज में लगाने की मांग करते हुए कोरोना से मुक्त के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कि या है।
रेजीडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश माथुर व सचिव अनिल कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि प्रदेश और संस्थान में विभिन्न विभागों में डाक्टरों के पद खाली पड़े हैं उन्हें तत्काल भरकर मरीजों के इलाज में मदद के लगाया जाये, जिससे कि कोरोना जैसी बेसिक बीमारी में एम डी डाक्टरों की ही जरूरत पडे। मेडिकल कालेज में एम बी बी एस छात्रों को मेडिकल भत्ता देकर इन छात्रों से कोरोना जैसी महामारी इलाज में आक्सीजन या दवाओं के अभाव में मरीज दम तोड़ रहे चिकित्सकों की सलाह से इलाज मुहैया तत्काल हो सके। आर डी ए एसोसिएशन का यह भी कहना है कि मरीजों के बिस्तर की कमी को लेकर बड़े पैमाने पर अस्थाई अस्पताल बनाये जाने की मांग की है। बड़े होटलों को अधिग्रहित उनमें अस्पताल चलाये जाये। इन चिकित्सकों ने यह भी कहा है कि कोरोना के मरीजों को इलाज बिस्तर की कमी की वजह से दम तोड़ रह रहे हैं। एल वन और एल टू के मरीजों के इलाज के लिए आयुष चिकित्सकों को भी मेडिकल कॉलेज और पी एच सी अस्पताल में कोरोना जैसी बीमारी से इलाज करके आम जन मानस को बीमारी से ठीक हो सके। आरडीए ने यह भी पत्र में लिखा है कि संस्थान के द्वारा कोविड बचाव के लिए किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। प्रदेश सरकार से मांग की है कि कोविड बचाव के लिए उचित प्रबंधन किए जाने की भी मांग की है।












