अर्थ सहित रामचरितमानस गायन का यूट्यूब चैनल लांच

0
982

लखनऊ। मेधज टेक्नोकॉन्सेप्ट प्रा.लि. के संस्थापक डॉ समीर त्रिपाठी द्वारा संपूर्ण रामचरितमानस (अर्थ सहित) गायन का यूट्यूब चैनल मेधज एस्ट्रो पर रिलीज कार्यक्रम गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्श हाल में सम्पन्न हुआ।
कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम में लोगों की उपस्थिति को बेहद सीमित रखा गया। कार्यक्रम में कोविड-19 की सम्पूर्ण गाइडलाइन का पूर्णतया पालन किया गया।
इस अवसर पर पद्म विभूषण जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि भारत के महानतम ग्रंथ श्रीरामचरितमानस को अर्थ सहित गाकर संपूर्ण समाज व समस्त भारतवासियों, खास तौर पर युवा वर्ग को कर्तव्य और प्रेम का जो संदेश देने का प्रयास डॉ. समीर त्रिपाठी ने किया है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।
आज के इस भयावह वातावरण में रामचरितमानस एक प्रेरणा का स्रोत है जिसके अर्थ सहित गायन को जीवन में उतार कर इंसान अपने सारे दुखों को दूर कर सकता है। डॉक्टर समीर त्रिपाठी ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है मैं इनको हृदय से आशीर्वाद देता हूं।
कर्यक्रम को अपने वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि डॉ समीर त्रिपाठी ने मोदी जी के कथन आपदा में अवसर को चरितार्थ करते हुए जो यह सम्पूर्ण रामचरित मानस का अर्थसहित गायन किया है वह बेहद सराहनीय है। मैं डॉ त्रिपाठी को इस महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।
सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा महामारी के इस भीषण दौर में प्रभु श्री राम का चरित्र लोगों की अंदरूनी शक्ति को मजबूत करेगा। डॉ समीर त्रिपाठी ने ऐसे विपरीत समय मे आध्यात्म व भगवान की शक्ति से लोगों को जोड़ने का जो अद्भुत कार्य किया है वह वाकई सराहनीय है। मैं उनको हृदय से आभार प्रकट करता हूँ व उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी करता हूं।
उप्र के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कोविड-19 के चलते कार्यक्रम में उपस्थित न हो पाने पर खेद प्रकट करते हुए कहा कि डॉ समीर त्रिपाठी जी का यह कार्य लोगों को इस भयंकर महामारी की दौर में बहुत ही सुकून देगा व उनके अन्दर इस महामारी से लड़ने की शक्ति प्रदान करेगा। मैं डॉ समीर त्रिपाठी को इस कार्य के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ।
इस अवसर पर मप्र भाजपा के उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार ने कहा कि डॉ समीर त्रिपाठी द्वारा संपूर्ण रामचरितमानस (अर्थ सहित) गायन का यह कार्य बेहद सराहनीय है व इस दौर की बहुत बड़ी आवश्यकता भी है। डॉ समीर त्रिपाठी बधाई के पात्र हैं।
इससे पूर्व कार्यक्रम को कई प्रतिष्ठित व आदरणीय साधू संतों का आशीर्वचन प्राप्त हुआ। शांतानंद सोहम आश्रम किशनी मैनपुरी श्री शक्ति धाम उन्नाव के महंत श्री नारायण स्वरूप जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि श्रीरामचरितमानस वैसे भी कर्तव्य और प्रेम की एक ऐसी अमरकथा है जिसका श्रवण मात्र मनुष्य जीवन को धन्य बना देता है और अब इसका इतने सुंदर स्वर में डॉ समीर त्रिपाठी द्वारा किया गया गायन लोगों को इसे आत्मसात करने का आसान जरिया बना देगा। डॉ त्रिपाठी साधुवाद के पात्र हैं।
चार दशक के ऐतिहासिक मंदिर नानक साही मठ खदरा लखनऊ के सह महंत पूजनीय विषणुदास उदासीन (जिसके मुख्य महंत धर्मेंद्र दास जी हैं।) ने अपने आशीर्वाद में कहा रामायण के पात्रों ने जीवन में कर्तव्य, प्रेम व आदर्श का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है वो अन्यत्र नहीं मिलता।
ऐसे प्रेरक व महान ग्रंथ को सुरमई धारा में पिरोकर समाज के सामने प्रस्तुत करना वास्तव में ईश्वर का कार्य है। मेधज टेक्नोकांसेप्ट के संस्थापक डॉ समीर त्रिपाठी द्वारा किए गए इस महान कार्य का हृदय की असीम गहराइयों से आभार व शुभकामना। डॉ त्रिपाठी इसी तरह आध्यात्म व भक्ति के पथ पर आगे बढ़ते जाएं यही कामना करता हूं।
भाष्कर प्रयाग आश्रम सिकंदरपुर खुर्द, लौली-(निकट-इंदिरा डैम, चिनहट) लखनऊ के पूज्य स्वामी भाष्करानंद जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि डॉ समीर त्रिपाठी जी द्वारा संपूर्ण रामचरित मानस के अर्थसहित गायन का यह ऐतिहासिक कार्य मानवता की एक ऐसी सेवा है जो हमेशा लोगों को संबल प्रदान करती रहेगी।
महामारी के इस भीषण दौर में सिर्फ आध्यात्म व ईश्वर की भक्ति ही लोगों को सुरक्षित रख सकती है। डॉ समीर त्रिपाठी इस ऐतिहासिक कार्य के लिए साधुवाद के पात्र हैं। मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
श्री पीताम्बर पीठ दतिया, मप्र के प्रमुख पुजारी पं. दीपक पुरोहित शास्त्री ने अपने आशीर्वाद संदेश में कहा डॉ समीर त्रिपाठी द्वारा सम्पूर्ण रामचरित मानस के अर्थ सहित गायन का यह आध्यात्मिक कार्य सनातनधर्मियों के जीवन मे एक मील का पत्थर साबित होगा।
जिस तरह महाराज भगीरथ ने धरती पर गंगा की धारा को लाकर सबके ऊपर उपकार किया था उसी तरह श्री राम चरित मानस का यह गायन लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। डॉ समीर त्रिपाठी को हृदय से आशीर्वाद।
इसके अलावा राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी व सांसद दिग्विजय सिंह, अयोध्या के संत चंद्रान्शु जी महाराज, अगोहर पीठाधीश्वर हरिश्चंद्र घाट काशी के श्रीमंत कपाली बाबा जी महाराज ने भी अपने वीडियो सन्देश से कार्यक्रम को आशीर्वाद प्रदान किया है। डॉ समीर त्रिपाठी के इस कार्य को इंडिया रिकॉर्ड, हाई रेंज वार्ड रिकॉर्ड व मार्वलस वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से भी मान्यता प्रदान की गई है।
साधू संतों व समाज के अन्य प्रतिष्ठित लोगों द्वारा की गई सराहना से अभिभूत डॉ समीर त्रिपाठी ने कहा कि मैंने तो ईश्वर का कार्य किया है। मैं कौन होता हूँ कुछ करने वाला, प्रभु श्रीराम ने मुझसे जो कुछ करवाया वह मैंने किया। संतोष सिर्फ इस बात का है कि मैं इस भीषण महामारी के काल में अपने देश व समाज के कुछ काम आ सका। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि मुझे इसी तरह शक्ति प्रदान करते रहे ताकि मैं आगे भी अपने देश व समाज के लिए कुछ न कुछ करता रहूँ।
कार्यक्रम में मौजूद डॉ समीर त्रिपाठी की माता श्रीमती रेखा त्रिपाठी ने भावविह्वल शब्दों में कहा मेरे बेटे ने कोरोना काल को आपदा में अवसर के रूप में बदलते हुए आध्यात्म व भक्ति की जो रसगंगा लोगों तक पहुंचाई है उससे मैं बहुत प्रसन्न हूँ। यह समय अपनी अंदरूनी शक्ति को मजबूत करने का है जो ऐसी ही आध्यात्मिक शक्तियों से संभव है। मै अपने बेटे को ढेर सारा आशीर्वाद देती हूँ कि वह कर्तव्य पथ पर इसी तरह आगे बढ़ता रहे।
इस अवसर पर डॉ समीर त्रिपाठी के भाई गुंजन त्रिपाठी, पत्नी अलका त्रिपाठी व समस्त मेधज परिवार मौजूद रहा। कार्यक्रम में डॉ समीर त्रिपाठी की पुत्री हर्षा त्रिपाठी के कत्थक नृत्य ने समां बांध दिया।

Previous articleयह 3 कारपोरेट हास्पिटल कोरोना इलाज के लिए आरक्षित
Next articleDr. Vineet Sharma became the acting vice-chancellor at KGMU

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here