लखनऊ। कोरोना संक्रमण के कहर से सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी नहीं बच सके हैं। बुधवार की दोपहर उन्होंने ट्वीट करके जानकारी दी कि उनकी भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह होम आइसोलेशन में रहकर कार्य कर रहे हैं। बताते चलें सुबह के मुखिया व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन के अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे और इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद को होम आइसोलेट करते हुए अपनी जांच कराई जिसमें वह पॉजिटिव निकले हैं। मुख्यमंत्री के खुद कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही शासन प्रशासन स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया है। इससे पहले आज सुबह कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके अलावा कई राज्य मंत्री और कैबिनेट मंत्री पहले से ही संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। यही नहीं शासन के उच्च अधिकारी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। बताया जाता है कि लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा शासन के अधिकारी करुणा चपेट में है। लोगों में चर्चा है कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री और शासन के बड़े बड़े अधिकारी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं तो और आम पब्लिक भी तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रही है तो क्यों ना उस समय के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया जाए।












