लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। आज राजधानी में 2934 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही 14 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। राजधानी में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। राजधानी के सभी अस्पताल फुल हो गए हैं।
मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जगह नहीं मिल रही है।












