लखनऊ। शुक्रवार रात बड़ा रेल की बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। जानकारी के अनुसार आनंद विहार से मुज्जफरपुर जा रही सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस 02558 दो हिस्सों में लखनऊ पहुंचने से पहले काकोरी के समीप दो भागों में बट गई। आनन-फानन में गार्ड की सूचना मिलने पर लगभग एक किलोमीटर आधी ट्रेन लेकर जा चुके चालक ने ट्रेन रोकी। इसके बाद गार्ड ने घटना की सूचना से रेलवे कंट्रोल रूम को दी तो रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर चालक ने झटके से ट्रेन रोकी तो यात्रियों में अफरातफरी मच गयी। घबराये परेशान यात्रियों ने इसकी जानकारी लेना शुरू किया । ट्रेन के झटके से रुकने के कारण किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना देर रात तक नहीं मिल सकी थी। देर रात तक ट्रेन की कपलिंग जोड़ने का काम चल रहा था।
उत्तर रेलवे के उच्च अधिकारियों ने घटना के जांच के निर्देश दिए । रेलवे अफसरों के मुताबिक सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस रात 10:45 बजे लखनऊ आती है। परिचालन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि रात 9:42 बजे के आसपास सप्ताक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस के दो कोचों को जोड़ने वाली कपलिंग काकोरी पार होते ही खुल गई। ट्रेन में सामान्य कपलिंग लगी हुई थी।
सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के साथ इस हादसे कारण ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। कुछ यात्रियों को लखनऊ में उतरना था। जब यात्रियों को फोन किया तो पूरी स्थिति से सफर कर रहे यात्रियों ने अवगत कराया। हालांकि कपिलंग खुलने से कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ है।












