लखनऊ। अपने मृतक साथी वकील के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर और उसके अलावा राजधानी में बदहाल यातायात व्यवस्था से नाराज आज सैकड़ों की संख्या में वकील सड़क पर उतर आए। बड़ी संख्या मे राजधानी में वकील मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे और अपने साथी के लिए आर्थिक सहायता मांग रहे थे।
कल एन आई ए कोर्ट में वकील को हार्ट अटैक आ गया था। उसके बाद अस्पताल ले जा रहे थे।
आरोप है कि जिसके बाद अस्पताल तक पहुचने मे रास्ते में ट्रैफिक व्यवस्था के कारण देर हो गई और वकील की मौत हो गई।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के विरोध मे लगे राजधानी में नारे लगा रहे थे।
सैकड़ो की तादात में वकीलों का जन सैलाब हजरतगंज की सड़कों पर उमड़ पड़ा। सभी नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास को घेरने जा रहे थे। उनको रोकने के लिए पुलिस ने चारों तरफ से एक बैरिंग गेटिंग लगा रखी थी। रोके जाने पर वकीलों की पुलिस बल के साथ जमकर कहासुनी भी हुई और तीखी नोकझोंक भी काफी देर तक चली। वकीलों का कहना था कि जिलाधिकारी राजधानी में यातायात व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना था कि मृतक वकील के परिजनों को 2500000 रुपए का आर्थिक सहायता की जाए।










