राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे केजीएमयू दीक्षांत समारोह के चीफ गेस्ट

0
728

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय  16 वां दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविद होंगे। वह दीक्षांत समारोह को वर्चुअल सम्बोधित करेंगे। समारोह का अध्यक्षता राज्यपाल व कुलाधिपति आंनदीबेन पटेल करेगी। समारोह में हीवेट, चांसलर तथा विश्वविद्यालय सम्मान सहित आठ गोल्ड मेडल नितिन भारती को प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अन्य मेधावियों को भी सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में मात्र 200 लोगों को आमत्रिंत किया गया है। इसके साथ ही कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अन्य सभी विभाग प्रमुख, संकाय प्रमुख तथा मेडिकोज वर्चुअल ऑन लाइन भाग ले सकेंगे। इसके अलावा केजीएमयू का 114 एवं 115 वां स्थापना दिवस दोनों एक साथ मनाया जाएगा। 22 दिसम्बर को होने वाले स्थापना दिवस समारोह में मुख्यअतिथि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह होगें। स्थापना दिवस कन्वेंशन सेंटर में मनाया जाएगा।
केजीएमयू के मीडिया प्रवक्ता डा. सुधीर सिंह ने बताया कि मेधावियों की लिस्ट जारी कर दी गयी है। लिस्ट के अनुसार दीक्षांत समारोह में मेधावियों को मेडल प्रदान किया जाएगा। समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद को बतौर मुख्य अतिथि आंमत्रित किया गया था। वह समारोह में वर्चुअल सम्बोधित करेंगे। सम्मान समारोह कन्वेंशन सेंटर के एक हजार सीट वाले हाल में सम्पन्न होगा, लेकिन कोविड -19 के प्रोटोकाल करते हुए सिर्फ दो सौ लोगों को आमत्रित किया गया है। प्रोटोकाल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। एमबीबीएस के डा. सुधीर ने बताया कि इस बार हीवेट, चांसलर, चिकित्सा विश्वविद्यालय सम्मान सहित अाठ गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में कोविड -19 प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। समारोह का ऑन लाइन प्रसारण किया जाएगा, ताकि सभी लोग दीक्षांत समारोह को देख सके। उन्होंने बताया कि इसके बाद मंगलवार को स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा। इस बार पिछले वर्ष नहीं मनाया जा सका इस लिए 114 -115 स्थापना दिवस समारोह भी एक साथ ही मनाया जाएगा। स्थापना दिवस में विशिष्ट अतिथि डा. रजनीश दुबे होंगे तथा पूर्व विभागाध्यक्ष न्यूरोलॉजी डा. देविका नाग होगें

Previous articleSMS से मिलेगी वैक्सीनेशन की जानकारी
Next articleहीवेट, चांसलर और यूनिवर्सिटी सम्मान जीत कर नितिन भारती टॉप पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here