लखनऊ के लगभग 70% बुजुर्गों में अर्थराइटिस के लक्षण

0
949

 

Advertisement

 

 

  • विश्व आर्थराइटिस दिवस

— अक्टूबर 12, 2020 को वॉक व योगा एवं साइकिलथान व योगा’’ सोमवार सुबह 6.15 बजे

 

# लखनऊ में लगभग 5 लाख लोग 60 वर्ष के ऊपर लगभग 70% में आर्थराइटिस के लक्षण

 

लखनऊ- आर्थराइटिस के प्रतिलोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से आर्राइटिस फाउण्डेशन ऑफ लखनऊ ने अहम कदम उठाया है।विश्व आर्थराइटिस दिवस अक्टूबर 12 को ‘‘साइकिलथान, वकेथोन व योग’ का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष सभी कार्यक्रम सोशल डिस्टनसिंग के साथ आयोजित होंगे।

साइकिल थान गोमती नगर स्थित हेल्थ सिटी ट्रॉमासेंटर एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से शुरू होगी। आयोजन सचिव व आर्थराइटिस फाउंडेशन ऑफ लखनऊ के संस्थापक डॉ संदीप कपूर व डॉ संदीप गर्ग ने बताया कि प्रतिभागी साइकिलिंग के बाद जनेश्वर मिश्र पार्क पहुचेंगे।

कार्यक्रम में योग अभ्यास व पैदल चलने (वाक) का भी आयोजन किया गया है। हेल्थ सिटी से निकल कर प्रतिभागी जन मानस में आर्थराइटिस से बचाव सम्बन्धी जारूकता फैलाएंगे उसके बाद वे योग अभ्यास करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर के गणमान्य लोग, डाक्टर व प्रबुद्ध लोग शामिल होंगे। बुजुर्गों के साथ साथ युवा भी प्रतिभाग करेंगे।डॉ.संदीप कपूर व डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि आर्थराइटिसप्रमुख रूप से शरीर के जोड़ों पर असर करता है। परन्तु इसका प्रभाव कई प्रकार से व्यक्ति के पूरे जीवन पर पड़ता है।

आर्थराइटिस आज जीवन शैली सम्बन्धित बीमारियों में प्रथम स्थान रखता है। डॉ. कपूर ने बताया कि लखनऊ में लगभग 5 लाख व्यक्ति  आर्थराइटिस से प्रभावित हैं।भारत में यह संख्या 10 करोड़ है।

संस्था के बारे में –

आर्थराइटिस फाउण्डेशन ऑफ लखनऊ एक रजिस्टर्डसंस्था है जिसमें डॉक्टर व अन्य विशिष्ट क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। यह संस्था विगत पाँच वर्षों से आर्थराइटिस जागरूकता के लिए कार्य कर रही है जिसमें कई प्रकारके जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं।

Previous article14 को नगर निगम में कर्मचारियो का धरना
Next articleCovid-19 में प्रदूषण हो सकता है घातक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here