हो सकता है केजीएमयू प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल !

0
723

 

Advertisement

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था में जल्द ही फेरबदल हो सकता है। सूत्रों की मानें तो कर्मचारियों की शिकायतों के बाद व्यवस्था को सुधारने के लिए की गयी चिकित्सा व्यवस्था की खामियों को सुधारने, खामियों व शिकायतों पर ध्यान दिया जा रहा है। इस क्रम में कई जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी फेर बदल हो सकता है।
केजीएमयू में क्लीनिकल के साथ विभागीय व्यवस्था को धीरे- धीरे सुधारने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। कर्मचारियों पर की गयी कार्रवाई में दो कर्मचारियों को बर्खास्त करने के बाद अन्य की शिकायतों के आधार पर जांच चल रही है। वही कुलपति ने कुलसचिव कार्यालय का अचानक निरीक्षण करके समय से ड¬ूटी न आने कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के बाद अब क्लीनिक व्यवस्था को सुधारने पर प्रक्रिया शुरु होने जा रही है। केजीएमयू सूत्रों की माने तो कार्रवाई करने से पहले खामियों व शिकायतों को देखा जा रहा है कि वह प्रशासनिक पदों पर तैनात डाक्टर कहां पर चूक कर रहे है। बताया जाता है कि अभी शिकायतों व कार्यो को देखा जा रहा है। सूत्रों की माने कई स्थानों पर वर्षो से जिम्मेदार अधिकारी एक ही पद पर तैनात चल रहे है। फिलहाल केजीएमयू प्रशासन अभी ओपीडी शुरू करने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही जनरल ओपीडी शुरू की जा सकती है। इसके बाद ही प्रशासनिक फेर बदल हो सकता है।

Previous articleदो डोज वाली वैक्सीन होती है ज्यादा कारगर
Next articleमुख्यमंत्री कर्मचारियों के आंदोलनों पर करें वार्ता और निकाले समाधान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here