लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी राजधानी में 887 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। गोमती नगर, इंदिरा नगर मैं आज ही संक्रमित मरीजों की संख्या कम नहीं हुई है। यही नहीं सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों के इलाज में जुटे डॉक्टर और कर्मियों में कोरोना संक्रमण मिल रहा है। आज लोक बंधु हॉस्पिटल और राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई की पैथोलॉजी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना संक्रमण मिलने पर दोनों जगह की पैथोलॉजी को बंद कर दिया गया है। उधर
आज कुल 853 रोगियों को स्वस्थ होने के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया।
आज लखनऊ में कोरोना वायरस के सम्बन्ध में सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों द्वारा 5745 लोगो के सैम्पल लिये गये है।
आज आशियाना 32, इंदिरा नगर 49, आलमबाग 42, ठाकुरगंज 32, तालकटोरा 31, हसनगंज 21, गोमती नगर 48, रायबरेली रोड 32, अलीगंज 35, जानकीपुरम 32, महानगर 29, कैण्ट 25, चौक 25, चिनहट 32, पारा 19, नाका 31, सहादतगंज 19, गोमती नगर विस्तार 12, विकासनगर 21, कृष्णानगर 15 ,मड़ियांव 29, हजरतगंज 28, हुसैनगंज 13 सहादतगंज 12 इत्यादि स्थानों पर पाजिटिव रोगी पाये गये।












