कोरोना संक्रमण से 16 मौत

0
763

लखनऊ। राजधानी में लगातार कोरोना संक्रमण से मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पीजीआई के राजधानी कोविड अस्पताल में भर्ती विशेष सचिव भाषा सुशील कुमार मौर्य सोमवार की सुबह कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी। राजधानी में कोरोना संक्रमण से कुल 16 मौत हो गयी। इनमें छह मौत लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों की है आैर 10 कोरोना संक्रमित मरीजो की मौत गैर जनपदों की है।
 

विशेष सचिव भाषा सुशील कुमार मौर्य की तबियत बिगड़ने पर पीजीआई की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। यहा पर उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान संक्रमण के कारण उनकी मौत हो गयी। श्री मौर्य मूलरूप से जौनपुर के निवासी थे आैर 1994 बैच के पीसीएस अफसर तथा 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मैनपुरी, सुल्तानपुर, बलिया, गाजीपुर आदि जिलों में एसडीएम, एडीएम, सीडीओ आदि पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। इसी प्रकार पी जी आई के प्रशासनिक भवन के लेखा विभाग में सहायक लेखाकार आदर्श श्रीवास्तव के पिता को कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी। वह राजधानी कोविड 19 के अस्पताल में भर्ती थे। इनके माता और आदर्श श्रीवास्तव तथा बहन को भी कोरोना के संक्रमण से 10 दिन से संजय गांधी पी जी आई के राजधानी कोविड में उपचार करा रहे हैं। इसके अलावा एक बुजुर्ग महिला की मौत लोहिया संस्थान में हो गयी। महिला का इलाज एक हफ्ते से लोहिया संस्थान में कि या जा रहा था। इसके अलावा राजधानी के विभिन्न अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि लगातार कोरोना संक्रमण से बढ़ते गंभीर मरीजों की मौत की संख्या भी बढ़ी है। वही गैर जनपदों में केजीएमयू में आजमगढ़ निवासी 70 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना संक्रमण से हो गयी। डाक्टरों के अनुसार मरीज की हालत नाजुक बनी हुई थी। मरीज को इलाज के दौरान सैप्टिक शॉक के कारण मर गया। इसके अलावा बहराइच निवासी बाइस वर्षीय युवक की कोरोना वार्ड में मौत हो गयी। एक सितम्बर को भर्ती कराये गये मरीज को सिर व पेट में चोट लगी थी। इसी प्रकार उन्नाव निवासी 35 वर्षीय पुरुष की कोरोना वार्ड में मौत हो गयी। मरीज के सिर में चोट लगी थी, जो कि मौत का कारण बनी। वही सीतापुर निवासी 34 वर्षीय महिला की कोरोना वार्ड में मौत हो गयी। जांच में पता चला कि मरीज को हाइपरटेंशन के अलावा वजन अनियत्रिंत था। मरीज की एक्यूट रेस्पटरी डिस्ट्रेस सिड्रोंम के कारण मौत हो गयी। इसके अलावा हरदोई व गोरखपुर के दो मरीज तथा अयोध्या, मैनपुरी, कुशीनगर, शाहजहांपुर तथा उन्नाव जनपद में एक- एक मरीज की मौत हो गयी। द्मद्म

Previous articleBig news so far…
Next articleइस कारण भी आती है कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here