लखनऊ। श्रीलंका की इंटरनेशनल ह्यूमन राइट एवं नमल जीवनाडा फाउंडेशन ने किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष प्रदीप गंगवार को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है। डॉ नमल जीवानाड़ा, फाउंडर एन्ड डायरेक्टर जनरल, न्यू वर्ल्ड लाइफ आर्गेनाइजेशन एवं इंटरनेशनल ह्यूमन राइट यूनिट व नमल जीवनाडा फाउंडेशन, कोलम्बो, श्रीलंका द्वारा प्रदीप गंगवार को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य तथा सामाजिक स्तर पर कार्य करने के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि का प्रशस्ति पत्र देकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।
परिषद के अध्यक्ष को इस उपलब्धि मिलने पर केजीएमयू के कर्मचारियों ने खुशी की लहर है। सभी का एक मत से कहना है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार किसी कर्मचारी नेता ने इस तरह की स्तरीय उपलब्धि हासिल की है।













