लखनऊ। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रैपिड एन्टीजेन टेस्टिंग को बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस विधि को अपनाकर कम समय में ही सैम्पल के जांच परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। योगी ने शुक्रवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रैपिड एन्टीजेन टेसिं्टग को बढ़ाने की आवश्यकता है। इस विधि को अपनाकर कम समय में सैम्पल के जांच परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। टेसिं्टग क्षमता में वृद्धि के लिए लगातार प्रयास किए जाय।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिये लोगों को जागरूक करने तथा संक्रमण के प्रसार को नियंाित करने के लिए लगातार प्रयास किया जाना आवश्यक है। सभी सरकारी तथा निजी चिकित्सालयों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की जाय। कोविड एवं नॉन कोविड चिकित्सालयों के कार्यों की निरन्तर मॉनिटरिंग की जाए। इन अस्पतालों से लगातार संवाद बनाकर चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूज किया जाय।












