लखनऊ । सिविल अस्पताल के एक डाक्टर को क्वारेटाइन रहने के निर्देश दिये गये हैं। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि शुक्रवार को लोकबंधु अस्पताल की स्त्रीरोग विशेषज्ञ डाक्टर में कोरोना की पुष्टि हुई है।
अस्पताल के निदेशक डा. डीएस नेगी ने बताया कि लोकबंधु अस्पताल की स्त्री रोग डाक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। उनके पति सिविल अस्पताल में एनेस्थिसिया के डाक्टर के पद पर तैनात हैं। इस लिए सावधानी के लिए डाक्टर को क्वारंटीन रहने के निर्देश दिये गये हैं। पांचवे दिन इनका नमूना कोरोना की जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।












