हरदोई के मरीज की कोरोना से केजीएमयू में डेथ

0
693

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कोरोना वार्ड में भर्ती हरदोई के करीम नगर निवासी मरीज (55) की शनिवार शाम मौत हो गयी। मरीज को कोरोना संक्रमण के अलावा वायरल एन्सेफेलाइटिस की समस्या थी।
केजीएमयू प्रवक्ता डा. सुधीर के अनुसार हरदोई का यह मरीज कोरोना संक्रमण के अलावा अन्य बीमारियों के इलाज के लिए 6 जून को भर्ती कराया गया था। डाक्टरों ने इलाज के दौरान जांच में उन्हें वायरल एन्सेफेलाइटिस की समस्या मिली थी, जिसका इलाज किया जा रहा था।

वायरल एन्सेफेलाइटिस का इलाज के बाद भी संक्रमण का असर दिमाग तक हो गया। मरीज को कोराना के साथ ही संक्रमण नियंत्रण संबंधी दवाएं दी जा रही थी, उन्होंने बताया कि तमाम प्रयास के बाद ही बचाया नहीं जा सका। बताते चले कि केजीएमयू में आस-पास जनपदों से कोरोना के गंभीर मरीजों को यहां इलाज के लिए भेजा जा रहा है। जो कि कई गंभीर बीमारियों से पहले से पीडि़त चल रहे थे। के जीएमयू में ऐसे मरीजों का कोरोना के अलावा सम्बधित बीमारी का इलाज विशेषज्ञ डाक्टर की टीम की देखरेख में ही किया जाता है।

Previous articleई-लर्निंग के लिये करीब 56 प्रतिशत बच्चों को स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं: अध्ययन
Next articleचार और सीएम हेल्पलाइन कर्मी कोरोना संक्रमित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here