पीजीआई के दो अधिकारी और क्वारेंटाइन

0
952

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई प्रशासन ने दो और अधिकारियों को क्वांरेटाइन पर भेज दिये गये है। यह दोनों अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी के पी श्रीवास्तव के मुम्बई से लौटे बेटे को कोरोना संक्रमित बेटे के सम्पर्क में आ चुके है। पीजीआई प्रशासन का कहना है कि कोरोना को लेकर हर तरह से सावधानी बरती जा रही है। बताते चले कि पीजीआई के प्रशासनिक अधिकारी के पी श्रीवास्तव का बेटा कुछ दिन पहले मुम्बई से लौंटा था।

केपी श्रीवास्तव अपने बेटे को लेकर पीजीआई पहुंचे थे आैर बेटे के जांच कराने का निर्णय लिया था। इस दौरान कई लोग उनके सम्पर्क में आये, लेकिन क्वारेंटाइन किये गये दोनों प्रशासनिक अधिकारी ज्यादा सम्पर्क में थे। इनमें संंयुक्त निदेशक डा. उत्तम सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुधीर सक्सेना को दस दिन के लिए क्वारेटाइन कर दिया गया है। फि लहाल प्रशासनिक अधिकारी केपी श्रीवास्तव की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

Previous article…और अब ऑर्गेनिक मास्क
Next articleइसके लिए मुंह में उंगली लगाने से फैल सकता है कोरोना संक्रमण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here