लखनऊ चिड़ियाघर की बाघिन इप्सिता बीमार

0
1741

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ चिड़ियाघर की बाघिन इप्सिता वृद्धावस्था के कारण अस्वस्थ होने पर उसे बाड़े से वन्य जीव चिकित्सालय में लाया गया था। प्रणि उद्यान के निदेशक आर के सिंह ने गुरुवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाघिन के स्वस्थ हो जाने के बाद भी इसकी आयु को देखते हुए पशुचिकित्सकों के परामर्श एवं सलाह के अनुसार उसे वन्य जीव चिकित्सालय में ही रखा गया है, जिससे बढ़ती उम्र में इसकी देखरेख एवं चिकित्सा भली-भांति हो सके।

उन्होंने बताया कि बाघिन की चिकित्सा जारी है तथा पशुचिकित्सक एवं कीपर उसकी दिन-रात देखभाल कर रहे है। यह बाघिन करीब 19 वर्ष की हो गई है। इप्सिता को वर्ष 2007 में उड़ीसा के नंदनकानन प्राणि उद्यान से यहां लाया
गया था, उस समय इसकी आयु छह वर्ष थी। गौरतलब है गर्मी के कारण वन्य जीवों के लिए कूलर आदि लगाये गये हैं।

Previous articleअमेरिका में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या एक लाख के पार
Next articleयोगी ने किया सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here