टीसीरीज की हनुमान चालीसा ने बनाया रिकार्ड

0
672

न्यूज। फिल्म निर्माण और संगीत कंपनी टीसीरीज की हनुमान चालीसा ने नया रिकार्ड बना दिया है। कोरोना वायरस के कारण देश में 31 मई तक लॉकडाउन है। लॉकडाउन के शुरुआत में ही लोगों ने रामायण सीरीयल को री टेलीकास्ट करने की मांग हुई थी और इस मांग पर दूरदर्शन पर रामायण ने वापसी की। रामायण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और उसे जबर्दस्त व्यूअरशिप मिली। अब टी सीरीज की हुनमान चालीसा ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है।

टी-सीरीज की हनुमान चालीसा ने सबसे ज्यादा भजन देखे जाने का रिकॉर्ड बना लिया है। इस बात की जानकारी खुद टीसीरीज के मालिक भूषण कुमार ने ट््वीट करके दी। उन्होंने लिखा कि आज पूरे टी सीरीज परिवार के लिए बेहद ही खुशी का पल है क्योंकि आज टी सीरीज की हनुमान चालीसा ने एक अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि पापा की शुभकामनाएं हमेशा ही साथ रहें हम आगे भी इस तरह के मुकाम हासिल करते रहें।

Previous articleसदर के नए क्षेत्र में कोरोना संक्रमण
Next articleअमेरिका में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या एक लाख के पार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here