कोरोना मोर्चे पर डटे पुलिसकर्मियों को स्वस्थ रहना आवश्यक

0
791

लखनऊ। मेयो मेडिकल सेंटर की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ मधुलिका सिंह ने बुधवार को कोरोना के खिलाफ जंग में मोर्चे पर डटे पुलिसकर्मियों को दवाएं बांटी। इसमें उन्हें गिलोय व मल्टी विटामिन दी गई। इसके साथ ही इन्हें पी पी ई किट वा सुती कपड़े से विशेष रूप से बनवाए गए मास्क भी वितरित किए।

गोमती नगर स्थित मेयो मेडिकल सेंटर की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियां बहुत ही चुनौती भरी है। अन्य प्रदेशों व विदेश से वापस आ रहे लोगों की व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए बीमारी से लडने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना जरूरी है।

डॉ सिंह ने हजरत गंज पहुंचकर ए डी सी पी (सेंट्रल) चिरंजीव सिन्हा को समस्त सामग्री सौंपी। श्री सिन्हा ने पुलिकर्मियों को सहयोग करने के लिए मेयो मेडिकल सेंटर का आभार जताया।

Previous articleअस्पतालों की जमीनी हकीकत जानने के लिये औचक निरीक्षण जरूरी : योगी
Next articleलोहिया संस्थान के एमएस हटे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here