केजीएमयू में दस बेड की डायलिसिस यूनिट लगेगी

0
921

लखनऊ। कोरोना संक्रमण के दौरान भी किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के शताब्दी फेज-वन में नेफ्रोलॉजी विभाग का संचालन हो रहा है। यहां पर पीपीपी मॉडल पर 15 बिस्तरों की यूनिट चल रही है। यहां पर प्रतिदिन 30 से 35 मरीजों की डायलिसिस हो रही है। किडनी के मरीजों की दिक्कतों को कम करने के लिए केजीएमयू प्रशासन ने एक और 10 बेड की डायलिसिस यूनिट स्थापित करने का फैसला किया है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएन शंखवार ने बताया कि डायलिसिस यूनिट लगाने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। इस प्रक्रिया में कंपनी मशीन लगाएगी। उसका संचालन कराया जाएगा। नेफ्रोलॉजी विभाग प्रमुख डॉ. विश्वजीत सिंह के मुताबिक मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। ताकि किसी मरीज को कोई दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डायलिसिस मशीनों की संख्या बढ़ाये जाने का प्रस्ताव है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleट्रामा सेंटर में 60 बिस्तरों का नया होल्डिंग एरिया
Next articleसीओपीडी में सिंगल इन्हेंलर ट्रिपल थेरेपी कारगर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here