शुरु होगी निजी अस्पतालों में भर्ती

0
699

लखनऊ। कोरोना महामारी के बीच इलाज के लिए परेशान मरीजों के लिए सुखद खबर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ ने निजी अस्पताल व जांच सेंटर को शुरू करने के आदेश दे दिए गए हैं। इलाज के दौरान इन सेंटर पर कोरोना प्रोटोकाल के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। अगर नियमों के पालन में किसी भी निजी सेंटर में लापरवाही मिली, तो अस्पताल का पंजीकरण निरस्त करके बंद करने का निर्देश दिया जाएगा। नर्सिंग होम एसोसिएन के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक के बाद अस्पताल व जांच सेंटर खोलने के निर्देश दिये है। इसे लेकर सीएमओ ने आदेश भी जारी कर दिया है।

कोरोना संक्रमण के चलते राजधानी में मार्च महीने से निजी अस्पताल,पैथॉलॉजी व डायग्नोस्टिक सेंटर बंद चल रहे थे। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में पहले से ओपीडी, भर्ती व जांच प्रक्रिया बंद कर दी गयी थी। ऐसे में सामान्य मरीज जांच से लेकर इलाज के लिये परेशान थे। हर रोज तीन से चार मरीज उपचार न मिलने से दम तोड़ रहे थे। मरीजों की सुविधा के लिए प्रशासन ने निजी सेंटर को शुरू करने का फैसला किया है। सीएमओ डॉ नरेद्र अग्रवाल का कहना है निजी अस्पताल व अन्य पैथालाजी सेंटर शुरू करने की अनुमति दी गयी है। कोविड प्रोटोकाल के तहत शुरू कराये जा रहे है, ताकि मरीजांे को इलाज की सुविधा मिल सके। प्रोटोकॉल के तहत सभी निजी अस्पतालों की इमरजेंसी में एक अलग आईसोलशन वार्ड बनाया जाएगा। इमरजेंसी में आने वाला कोई भी मरीज आने पर पहले सीधे उसे इसी वार्ड में भेजा जायेगा। जांच पड़ताल बाद मरीज को सम्बधित से जुड़े वार्ड में शिफ्ट होगा।

वहाँ पर मौजूद डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ को एन 95 मास्क व पीपीई किट पहनकर मरीज की जांच करनी होगी। प्रोटोकॉल के तहत आने वाले सभी रोगी को कोरोना का संदिध मानकर उसी वार्ड में रखा जाएगा। निजी सेंटर पर आने वाले मरीज संग तीमारदार को भी ट्रिपल लेयर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। कोई भी बिना मास्क सेंटर के अंदर प्रवेश नही करना होगा। इससे पहले सेंटर के गेट पर थर्मल स्कैनर से जांच करनी होगी। वही अस्पताल के सभी स्टाफ को एन 95 मास्क लगाना होगा। इसके साथ ही निजी अस्पतालों में इमरजेंसी में होने वाले सर्जरी के लिए अलग से कोविड ओटी भी बनानी होगी। इसमे पीपीई किट समेत अन्य प्रोटोकाल को पूरा करना होगा। इतना ही नही 24 घटे तक जरूरत न होने पर पहले मरीज की कोरोना जांच करवाना सुनिचिस्त करना होगा। इसके साथ ही सेनेटाइजर व साबुन से हाथ धुलवाने की व्यवस्था करनी होगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleपीजीआई की ओपीडी अनिश्चितकालीन के लिए बंद
Next articleकोरोना वारियर्स को सम्मान मिला पीजीआई में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here