Advertisement
Home Medical News कोरोना: प्लाज्मा दो मरीजों किया डोनेट

कोरोना: प्लाज्मा दो मरीजों किया डोनेट

0
851

लखनऊ। प्रदेश में पहली बार कोरोना वायरस के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय प्लाज्मा थेरेपी में प्लाज्मा डोनेट करने की प्रक्रिया शुरु हो गयी। पहले चरण में लखनऊ व लखीमपुर के कोरोना से जंग जीत चुके मरीजों की प्लाज्मा डोनेट किया। डोनेट कि ये प्लाज्मा से प्राप्त एंटीबाडी इस बीमारी से लड़ने में सहायक होगी। प्लाज्मा डोनेट करने वाले केजीएमयू रेजीडेंट डा. तौसिफ खान ने कोरोना की जंग जीत चुके लोगों से अपील की, कि सभी लोग आगे आकर प्लाज्मा डोनेट करें आैर कोरोना के गंभीर मरीजो का जीवन बचाने में मदद करें। कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे डा. डी हिंमाशु के बताया कि रेजीडेंट डा. तौसिफ रोजेदार भी है आैर शाम को उसने प्लाज्मा डोनेट किया। बताया जाता है कि रविवार को कोरोना से ठीक हो चुके है एक अन्य मरीज का भी प्लाज्मा डोनेट कराया जाएगा।
आईसीसीएमआर की गाइड लाइन के अनुसार केजीएमयू में प्लाज्मा थेरेपी की तैयारी शुरू कर दी गयी थी।

प्लाज्मा थेरेपी के तहत कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की डिस्चार्ज होने के 14 दिन बाद प्लाज्मा लिया जाता है। ब्लड बैंक की प्रमुख डा. तूलिका चंद्रा ने बताया कि डोनेट किये गये प्लाज्मा से एंटीबाडी निकाल कर कोरोना से गंभीर हालत में पहुंच चुके मरीजों को चढ़ायी जाएगी। कोरोना से ठीक हो चुके मरीज की एंटीबाडी गंभीर मरीज की एंटीबाडी के साथ मिल कर कोरोना वायरस से मुकाबला करने में मदद करेगी। दिल्ली में प्लाज्मा थेरेपी कोरोना के मरीज पर सफलपूर्वक कर ली गयी है। इसी की तैयारी के तहत कोरोना बीमारी से ठीक हो चुके केजीएमयू के रेजीडेंट डाक्टर तौसिफ खान आैर लखीमपुर निवासी उमाशंकर मिश्रा ने प्लाज्मा डोनेट करने का निर्णय लिया। कोरोना के मरीजों का इलाज कर रहे डा. डी हिंमाशु ने बताया कि कोरोना से लड़ाई में केजीएमयू के लिए भविष्य में एक प्रेरणा स्त्रोत्र के रूप में पहचाने जाएगें। उन्होंने बताया कि कोरोना से ठीक हो कर केजीएमयू से ग्यारह लोग जा चुके है।

वह भी दोबारा चेक अप के लिए आ रहे है। उन्होंने बताया कि तीन अन्य मरीजो की काउंसलिंग की जा चुकी है। इन सब की काउंसिलिंग करके प्लाज्मा डोनेट कराने की तैयारी चल रही है। केजीएमयू के रेजीडेंट डाक्टर व लखीमपुर के मरीज ने ब्लड बैंक में प्लाज्मा डोनेट किया। प्लाज्माफेरेसिस टीम में केजीएमयू के कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट, ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की प्रमुख डा. तूलिका, हिमेटोआंकोलॉजी विभाग के डा. एस पी वर्मा, माइक्रोबायोलॉजी की विभाग प्रमुख डा. अमिता जैन, डा. सुरूचि, रेस्पेटरी मेडिसिन विभाग के प्रमुख डा. सूर्यकांत आदि डाक्टर मौजूद थे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकोरोना के दस मरीज डिस्चार्ज
Next articleकुल कोरोना संक्रमितों में 53 प्रतिशत सिर्फ 4 जिलों में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here