लखनऊ। प्रदेश में नेशनल मोबाईल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) ने 18 फरवरी 2020 को अपना एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। एक वर्ष के सफर में एनएमएमयू द्वारा दूर दराज के 1909865 लाख ग्रामीणों को निशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही 199515 लोगों का मौके पर ही लैब टेस्ट किया जा चुका है। प्रदेश सरकार सरकार के निर्देशन में संचालित हो रही एनएमएमयू की शुरुआत 18 फरवरी 2019 को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झण्डी दिखाकर की थी। वर्तमान में प्रदेश के 53 जिलों में 170 एमएमयू का संचालन किया जा रहा है।
एक वर्ष के दौरान उपलब्ध आकड़ों के अनुसार एमएमयू का सर्वाधिक लाभ लेने वाले शहरों में प्रथम स्थान पर प्रयागराज रहा। जहां पर 74377 मरीजों को उपचार मिला तथा 10307 मरीजों के लैब टेस्ट किये गये। दूसरे स्थान पर बदायूं जिला रहा जहां पर 64701 मरीजों को उपचार व 12779 मरीजों का लैब टेस्ट किया गया। इसी तरह तीसरे स्थान पर रहे बरेली में 63716 मरीजों को उपचार व 8189 मरीजों का लैब टेस्ट , चौथे स्थान पर रहे गोरखपुर में 63499 मरीजों को उपचार व 8289 मरीजों का लैब टेस्ट तथा पांचवे स्थान पर रहे। बहराईच में 63178 मरीजों को उपचार व 7749 मरीजों का लैब टेस्ट किया गया।
विशेष कर दूर दराज के ग्रामीण इलाको में स्वस्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरू की गयी मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा ने अपने एक वर्ष के सफर में 53 जिलों के अंतर्गत आने वाले 18 हजार 528 गांवों में रहने वाले लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












