लखनऊ। गोमती नगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में हास्पिटल ब्लाक की इमरजेंसी का निरीक्षण सोमवार को निदेशक डा. एके त्रिपाठी अचानक पहुंचे। यहां पर बिस्तरों पर गंदगी देख कर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगायी। उन्होंने डाक्टरों से बात करके दवाओं आैर अन्य व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिये।
सोमवार की दोपहर तीन बजे के आस-पास निदेशक डा. एके त्रिपाठी हास्पिटल ब्लाक की इमरजेंसी पहंुच गये। बिना पूर्व सूचना के पहुंचे निदेशक को देखकर वहां पर हड़कम्प मच गया।
सभी व्यवस्थाओं को सुधारने लगे। बिस्तरों को ठीक किया जाने लगा आैर डाक्टर रजिस्टर ठीक करने लगे। निदेशक बिस्तरों पर गंदगी देख कर वहां पर जिम्मेदार नर्सिंग व अन्य स्टाफ को दिशा निर्देश दिया कि मरीज शिफ्ट होने के बाद तत्काल इमरजेंसी का बिस्तर अगले मरीज के पहुंचने से पहले साफ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी रजिस्टर आैर दवाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी का विस्तार करने की योजना जल्द ही पूरी हो जाएगी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












